Hajipur News: ओपन बिहार कप कराटे में वैशाली ने जीते 5 स्वर्ण समेत 7 पदक
Hajipur News: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना में आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में वैशाली के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर और सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह सफलता कोच सेंसेई रुपाली कुमारी के मार्गदर्शन में मिली।

Hajipur News: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना में रविवार को आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में वैशाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। बागमली स्थित वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की टीम मैनेजर एवं असिस्टेंट कोच अनुराग कुमार ने बताया कि संस्थान के 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में नमामी कश्यप, मानसी मांझी, कशिश रंजन, दित्या प्रियदर्शिनी और दिव्यांका चौरसिया ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं सीनियर महिला वर्ग में अपर्णा शुक्ला और सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यार्थ ने रजत पदक अपने नाम किए।सभी
खिलाड़ियों ने वैशाली कराटे संघ की अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई रुपाली कुमारी के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की। संघ के कोषाध्यक्ष सेंसेई सुजीत कुमार ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। स्टेट कराटे एसोसिएशन के सचिव रेन्शी पंकज कांबली, कोषाध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव और इंडियन कराटे कोच सेंसेई सावन ने विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र व अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। अमरेश श्रीवास्तव
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


