
एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में चिराग पासवान ने की जनसभा
संक्षेप: बिहार में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, एनडीए के केंद्रीय मंत्रियों ने चुनावी सभाएं आयोजित कीं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वोटरों से अपील की कि वे एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देकर विकास की गति को तेज करें। उन्होंने सतीश कुमार और उमेश कुशवाहा के समर्थन में मतदान करने की बात की।
बिहार में विकास की गति को तीव्र गति से जारी रखने के लिए एनडीए को वोट देने की अपील चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एनडीए के केंद्रीय मंत्रियों ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं बिदुपुर/जंदाहा । हि.टी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एनडीए के केंद्रीय मंत्रियों ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। बिदुपुर के रामदौली खेल के मैदान में दोपहर के दो बजे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को मतदान कर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है। ताकि बिहार में तेजी से विकास हो सके।

भाई सतीश कुमार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। कहा कि ईबीएम के तीसरे नंबर पर बटन दबाना है। चिराग पासवान के सभा से लगभग एक घंटे पूर्व उसी मंच पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस बार गंगा मईया की कृपा से बाहरी व्यक्ति को मतदान के द्वारा खेदड़ देना है। सतीश कुमार राघोपुर के हैं। जो सनातन विरोधी हैं उनकी सरकार नहीं बनने देनी है। इसके लिए आवश्यक है मतदान के दिन कमल छाप पर वोट देकर सतीश कुमार को भारी मतों से विजयी बनवाएं ताकि नौजवानों की नौकरियों में अवैध तरीके से हकमारी न हो। हमें संकल्प लेना है कि मतदान के द्वारा ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। मौके पर भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार, डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, अंजनी कुमार सिंह, हरेश कुमार सिंह, टिंकज कुमार सिंह, राधाकांत सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, अवध किशोर पांडेय, अशोक पंडित, रमन सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार निराला एव संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने किया। दूसरी ओर महनार विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय जंदाहा के खेल मैदान में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश कुशवाहा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। चिराग ने अल्प अवधि में उपस्थित जन समूह से बिहार में विकास की गति को तीव्र गति से जारी रखने के लिए एवं एनडीए की सरकार बनाने के लिए प्रत्याशी उमेश कुशवाहा को अपार मतों से विजय दिलाने की अपील की। सभा को जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, हरिहर साहनी, रामनाथ रमन प्रखंड अध्यक्ष अनुपलाल सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालदेव राम, भाजपा नेता संजीव गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, चंदन चौधरी, अखिलेश शर्मा, राकेश सिंह चौहान, मदन राय, मुकेश राय, मनोज पटेल, सुभाष कुशवाहा, राजीव राम आदि ने संबोधित किया। जंदाहा - 01 - मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान साथ में महनार विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा और अन्य लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




