
चुनाव में किए वादों को पूरा करेंगें: मंत्री संजय कुमार सिंह
बिहार सरकार के लोजपा(आर) के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने मथना मिलिक पंचायत में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान स्थानीय समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया और विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। जनता से जुड़ने का संदेश दिया और समस्याओं के समाधान के लिए विभाग से सीधा संपर्क करने को कहा।
चेहराकलां,संवाद सूत्र। बिहार सरकार में लोजपा(आर) के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह रविवार को चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा पंचायत से जन आशीर्वाद यात्रा करते हुए मथना मिलिक पंचायत पहुंचे। जहां पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को जनता से जाना तथा समस्याओं को जल्द ही निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेहराकलां की जनता को संदेश देते हुए प्रखंडवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा चुनाव के दौरान किए गए वादों को निभाने का पूर्ण भरोसा दिया। यात्रा के दौरान न्यू वर्षा क्रिकेट क्लब सीजन-03, मथना मिलिक में मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में वहां उपस्थित रहे।

उनके आगमन से खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वे क्रिकेट टीम सहित आयोजनकर्ता सरफे आलम, अयाज, मुन्ना, संतोष, अमरजीत, राकेश, चिरंजीवी सहित दोनों टीमों के कप्तानों से मिले और जीत की शुभकामनाएं दी। जनता के माध्यम से पूर्व मुखिया मनोज केशरी ने मथना मिलिक पंचायत में अंचलाधिकारी के माध्यम से जमीन मुहैया कराते हुए खेल का स्टेडियम बनवाने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने बताया कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम बनवाया जाएगा तथा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रगति की राह सुनिश्चित होगी। जन समर्थकों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री संजय सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं को चेहराकलां प्रखंड में लाकर जनता के लिए विकासात्मक कार्य किया जाएगा। किसी भी समस्या होने पर विभाग द्वारा जनता सीधे हमसे जुड़ सकते है। इस दौरान विशुनपुर अड़रा की सरपंच रिंकू कुमारी द्वारा प्रखंड के सभी पंच-सरपंच को कई महीनों से बकाए मासिक भत्ता का जल्द ही भुगतान करने हेतु लिखित आवेदन दिया गया। अन्य लोगों ने भी नल-जल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर जल्द ही समाधान का अनुरोध किया। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार कुशवाहा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, राजकुमार भगत, सरपंच नवल कुमार, पूर्व मुखिया मनोज केशरी, निरंजन कुमार, हिमाचल कुमार, मदन पासवान, उमेश भगत, पवन कुमार, सरपंच रिंकू कुमारी, अमित केशरी, जयप्रकाश, सतीश, नंदकिशोर, मुरारी, विक्रम, सुधीर तिवारी, रामचंद्र भगत, अरविंद, संतोष, विक्की, राजेंद्र मालाकार, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थको द्वारा भव्य माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। चेहराकलां-01-मथनामिलिक में क्रिकेट मैच उद्घाटन मंच पर पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




