जलसंसाधन विभाग की 31 योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

विकास आयुक्त ने जलसंसाधन विभाग और मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जुड़ी रहीं डीएम वर्षा सिंह

जलसंसाधन विभाग की 31 योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार के विकास आयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत मनरेगा एवं वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों के जिला पदाधिकारी शामिल हुए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में मनरेगा के अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, जियोटैगिंग, कार्यारंभ की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। विकास आयुक्त द्वारा सभी जिलों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वैशाली जिला की योजनाएं

इसके बाद जिला पदाधिकारी वैशाली ने कार्यपालक अभियंता तिरहुत, नहर प्रमंडल (नोडल पदाधिकारी) हाजीपुर, कार्यपालक अभियंता जल निस्सरण हाजीपुर तथा कार्यपालक अभियंता मनरेगा वैशाली को निर्देशित किया कि जिले में चिन्हित जल संसाधन विभाग की कुल 31 योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। कुल 82 योजनाएं प्राप्त हुई हैं उन्होंने कार्यपालक अभियंता जलनिस्सरण को चौर क्षेत्रों से जल निकासी हेतु आवश्यक योजनाओं को चिन्हित कर उन्हें भी योजनाओं में सम्मिलित करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि वैशाली जिला अंतर्गत जल संसाधन विभाग से कुल 82 योजनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 31 योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इन सभी 31 योजनाओं को तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही 26 योजनाओं की जियोटैगिंग पूर्ण कर ली गई है तथा 15 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों का लाभ

ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के गोरौल, चेहराकला, लालगंज, महुआ एवं वैशाली प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। बैठक में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैशाली, मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। - अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किस प्रकार की योजनाओं की समीक्षा की गई?
बैठक में मनरेगा के अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, जियोटैगिंग, कार्यारंभ की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।