गोपी रमन दुबे ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

Feb 14, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में लोकायुक्त के पद कई वर्षों से रिक्त हैं। उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी, परंतु अब तक पूरी नहीं हुई है। गोपी रमण दुबे ने जो पहले स्थान पर हैं, सरकार से जानकारी मांगी और अब नई समिति के गठन की बात पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है।

गोपी रमन दुबे ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

हाजीपुर। नि.सं. बिहार में लोकायुक्त के पद कई वर्षों से रिक्त हैं। तीन वर्ष पहले उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चयन की पहल शुरू हुई थी, जो अभी तक अधर में है। 2023 में गैर-न्यायिक सदस्य के लिए आवेदनों की छंटनी के बाद 58 अभ्यर्थियों के क्रमांक का निर्धारण हुआ था। सूची में हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला के नूनगोला निवासी गोपी रमण दुबे का नाम प्रथम स्थान पर थे, जिन्होंने चयन के संदर्भ में हुई प्रगति की सरकार से जानकारी मांगी थी। सरकार के स्तर से उन्हें बताया गया कि अब नई खोजबीन समिति का गठन होगा, जो अपेक्षाकृत कम नामों की सूची बनाएगी।

इसे अपनी हकमारी बताते हुए गोपी रमण दूबे ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।