चिकित्सकों पर लगे आरोप में कार्रवाई से पहले कराए निष्पक्ष जांच

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में चिकित्सकों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार किए। जिला सचिव डॉ. रुपेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारियों के खिलाफ आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई। 또한, उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों के अवकाश संबंधी निर्देशों पर स्पष्टता की आवश्यकता व्यक्त की।

चिकित्सकों पर लगे आरोप में कार्रवाई से पहले कराए निष्पक्ष जांच

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला इकाई से जुड़े चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में शामिल चिकित्सकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार को व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला सचिव डॉ.रुपेश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों में उन्हें दोषी मानते हुए कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाए। किसी भी कार्रवाई से पूर्व निष्पक्ष एवं विधि सम्मत जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा यदि ऐसा कोई निर्देश निर्गत किया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को दो दिनों से अधिक का अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नहीं है तो उक्त निर्देश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।

जयप्रकाश

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।