जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवा धूप में हो रही बर्बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाखों की दवाएं धूप में लावारिस छोड़ दी गई हैं। जबकि बिहार सरकार सभी वर्गों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयास कर रही है, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से ये दवाएं बर्बाद हो रही हैं। मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि लाखों की दवाएं बेकार हो रही हैं।

जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवा धूप में हो रही बर्बाद

जंदाहा संवाद सूत्र - जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्र पर भेजे जाने वाली लाखों की दवाएं विभिन्न नाम की स्टीकर सट्टा पैकेट इस चिलचिलाती धूप में लावारिस अवस्था में धूप में रखा गया है। एक ओर स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार की ओर से सूवे के सभी वर्गों के समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों तक लगभग 149 प्रकार की दवाएं उपलब्ध करा रही है। किंतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को उन्हीं के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नेस्तनाबूद किया जा रहा है।

उदाहरण जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां सरकार द्वारा भेजी गई दवाईयों को इस तरह कड़ाके की धूप में रखकर महीनो से छोड़ा गया है। प्रत्येक दवा रखे पैकेट पर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्र का नाम लिखा है। जिसे संबंधित केन्द्रों पर भेजने के बदले धूप में बरामदे पर रखा है। धूप में रखें लाखों की जीवन रक्षक दवाएं अब जहर बन चुकी होगी। मगर इस ओर किसी की नजर उठाने का समय नहीं है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविंद्र कुमार से पूछने पर बताया कि काम ज्यादा होने की वजह से उस ओर नहीं देख पाए हैं। एक ओर गांव के जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां नहीं दी जाती है। दूसरी ओर लाखों की दवा बर्बाद हो रही है। लोगों ने इस और जिलाधिकारी को ध्यान देने की गुहार लगाई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।