Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar Elections NDA Candidate Sanjay Kumar Singh Campaigns for Votes in Lalganj
लालगंज की अस्मिता, सम्मान और विकास का है यह चुनाव : संजय सिंह

लालगंज की अस्मिता, सम्मान और विकास का है यह चुनाव : संजय सिंह

संक्षेप:

हाजीपुर में संजय कुमार सिंह ने एनडीए के समर्थन से चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी रोकने के लिए वोट मांगे। उन्होंने लालगंज के विकास और युवाओं के लिए रोजगार की बात की। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से मिलकर उन्होंने सुशासन की सरकार के लिए समर्थन मांगा।

Sun, 2 Nov 2025 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । सं.सू. टलालगंज नगर क्षेत्र, वसंता जहानाबाद, घटारो मध्य, घटारो दक्षिणी, करताहां बुजुर्ग पंचायतों में रविवार को एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने घर -घर घूमकर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी न हो इसलिए बिहार में एकबार फिर एनडीए की सरकार फिर से लाना है। पिछले पांच वर्षों तक हमने जो आपकी सेवा की है। उसे और आगे बढ़ाते हुए लालगंज को विकास की राह पर लाने के लिए वोट दें। जनसंपर्क के दौरान संजय सिंह ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। हर जगह अमन चयन कायम है। एनडीए सरकार पर कोई ऐसा दाग धब्बा नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार में इस बार एनडीए की सरकार बनती है, तो एक करोड़ से अधिक युवकों को सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी व रोजगार देने के काम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी करेगी। स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग, युवा साथियों और सम्मानित अभिभावकों से मिलकर लालगंज के विकास की दिशा में संजय कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए। कई जगहों पर जनता के बीच जब वे पहुंचे, तो जगह-जगह पुष्प वर्षा और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। लोगों के चेहरे पर भरोसे की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि लालगंज की जनता मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है, यह लालगंज की अस्मिता, सम्मान और विकास का चुनाव है। लालगंज -05- लालगंज विस क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाने के दौरान संजय सिंह वोट मांगते हुए।