Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar Elections 2025 Voter Awareness Program Held in Vaishali District
मतदाता जागरूकता का अनूठा संदेश : नाव चला कर किया गया मतदान करने का आह्वान

मतदाता जागरूकता का अनूठा संदेश : नाव चला कर किया गया मतदान करने का आह्वान

संक्षेप:

हाजीपुर में, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह की अगुवाई में गंगा नदी तट पर नाविकों के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Nov 05, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। नि.सं. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना, वन स्टॉप सेंटर, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज एवं अन्य विभागों - द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वैशाली जिले के चेचर (बिदुपुर) स्थित गंगा नदी तट पर एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता रही कि नाविकों द्वारा नाव चला कर ग्रामीणों के बीच मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, ए.एन.एम. एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपस्थित जनसमूह के बीच मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक एवं आकर्षक स्लोगन के माध्यम से मतदान की महत्ता पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह का प्रेरक संदेश भी उपस्थित जनसमूह को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कहा कि मेरे प्रिय वैशाली वासियों! मैं, वर्षा सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, वैशाली, आप सभी से अनुरोध करती हूँ कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में 06 नवम्बर 2025 को अपना कीमती वोट अवश्य दें। आइए लोकतंत्र के इस महापर्व को हम सब मिलकर खुशी-खुशी मनाएँ।”इसके साथ ही उन्होंने “मतदान आग्रह” के रूप में वैशाली की जनता से “वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह गीत के जरिए अपील की। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जीविका प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। हाजीपुर- मंगलवार को नाव पर सवार को मतदाता जागरूकता का संदेश देते पदाधिकारी व कर्मी