Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar Elections 2023 Preparations for Peaceful Voting in Hajipur on November 6
प्रचार थमा, स्वच्छ व भयमुक्त चुनाव की तैयारी पूरी : डीएम

प्रचार थमा, स्वच्छ व भयमुक्त चुनाव की तैयारी पूरी : डीएम

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में, 06 नवंबर को हाजीपुर के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 3107 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कुल 25 लाख 37 हजार 104 मतदाता वोट डालेंगे। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में 800 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

Wed, 5 Nov 2025 02:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

06 नवंबर को जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों के 3107 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सामग्रियों के साथ रवाना होंगे मतदानकर्मी जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25 लाख 37 हजार 104 मतदाता करेंगे मतदाधिकार का प्रयोग हाजीपुर । निज संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में स्वच्छ व भयमुक्त मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के हाजीपुर सहित सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। इसी के साथ लाउडस्पीकर से कानफोडू प्रचार-प्रसार और सभा आदि पर प्रतिबंध लग गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वर्षा सिंह ने चुनाव प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद मंगलवार की शाम समाहरणालय सभा कक्ष में मीडिया कर्मियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधान सभा क्षेत्रों में स्वच्छ, भयमुक्त चुनाव की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 06 नवंबर की सुबह सात बजे से जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3107 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25 लाख 37 हजार 104 मतदाता मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों और अन्य मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 800 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां पर अधिक चौकसी बरती जाएगी। इनमें से 527 बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन इलाकों में अर्द्धसैनिक बल की लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। बुधवार को मतदान सामग्रियों संग रवाना होंगी कर्मी डीएम ने बताया कि बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान कर्मियों को मतदान सामग्र्रियां सौंपने के साथ रवाना किया जाएगा। इसके पहले उन्हें कई आवश्य निर्देश भी दिए जाएंगे। मतदान सामाग्रियां जिले के सभी डिस्पैच सेंटर पर रखा गया है। वहीं से मतदान कर्मियों को भेजा जाएगा। जिले में छह जगहों पर डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं। हाजीपुर के आईटीआई कॉलेज हरबंशपुर, लालगंज के एबीएस कॉलेज, वैशाली में श्रीमहावीर तीर्थंकर हाईस्कूल, महुआ में निरसूनारायण कॉलेज सिंघाड़ा, राजापाकर में संतकबीर महंथ रबींद्र दास ब्रह्मचारी कॉलेज भलुई, महनार में बालक हाईस्कूल में और पातेपुर उत्क्रमित मध्यविद्यालय में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। यहां से मतदानकर्मियों का सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया की होगी वेबकास्टिंग चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार जिले के सभी 3107 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सिस्टम लगा दी गई है। यानि सभी बूथों की चुनावी प्रक्रिया वेब के जरिए देखा जा सकेगा। मंगलवार को सभी बूथों पर लगाई इस सिस्टम का टॉयल रन लिया गया। मतदान के दिन यह सिस्टम सभी बूथों पर चलती रहेगी। पहली बार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर इस तरह की व्यवस्था की गई है। मतगणना दो अलग-अलग केंद्रों पर होगी इस बार मतगणना के लिए जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। स्थानीय राजनारायण कॉलेज में बनाए गए मतगना केंद्र पर वैशाली, लालगंज, महुआ, महनार और राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती होगी। इसी केंद्र इन विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं हरिवंशपुर के आईटीआई कॉलेज स्थित दूसरे मतदान केंद्र पर हाजीपुर, पातेपुर और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती होगी। आदर्श आचार संहिता के 12 मामले दर्ज चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में जिला प्रशासन ने कुल 12 एफआईआर दर्ज किया है। अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पैनी नजर रखी जा रही है। समाहरणालय सभा कक्ष में बना जिला नियंत्रण कक्ष विधानसभा चुनाव और मतदान के दिन के लिए समाहरणालय सभा कक्ष में बड़ा सा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग पदाधिकारी और कर्मियों को लगाया गया है। जहां मतदान प्र्रकिया की वेबकॉस्टिंग के जरिए पल-पल की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। यहां से सभी विधान सभा क्षेत्रों के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इन्सेट... फ्रांस और बेल्जियम की टीम हाजीपुर आएगी मतदान प्रक्रिया देखने हाजीपुर । निज संवाददाता फ्रांस, बेल्जियम, थाईलैंड सहित कई देशों की एक टीम मतदान के दिन 06 नवंबर को हाजीपुर आएगी। टीम में शामिल लोग यहां के लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया को देखेंगे। हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों का भ्रमण कर टीम पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेगी। वेबकास्टिंग वाले बूथ, महिला मतदान कर्मियों के द्वारा संचालित मतदान केंद्र, पीडब्लूडी बूथ, आदर्श बूथ आदि का भ्रमण टीम करेगी। जिला प्रशासन विदेशी टीम को मतदान केंद्रों की जानकारी देकर वहां तक पहुंचाएगी। डीएम ने बताया कि वैशाली के आलावा पटना, सारण और मुजफ्फरपुर आदि जिले में भी विदेशी टीम भ्रमण कर मतदान की प्रक्रिया जानकारी लेगी। हाजीपुर -05- मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करतीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह, साथ में एसपी ललित मोहन शर्मा। हाजीपुर -06- मंगलवार की दोपहर डिस्पैच सेंटर पर मतदानकर्मियों को चुनाव कार्य संबंधी जानकारी देते पदाधिकारी।