Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar District Launches Earthquake Awareness Campaign
भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने हरी झंडी दिखा रवाना किया रथ

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने हरी झंडी दिखा रवाना किया रथ

संक्षेप:

20 जनवरी से 03 फरवरी तक चलेगा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा सभी नगरीय क्षेत्रों और गांवों में पहुंचेगा जागरूकता रथ भूकंप की दृष्टि से वैशाली संवेदनशील क्षेत्र में है, रहे जागरूक:डीएम

Jan 20, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार आपदा व भूंकप से बचाव के लिए जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया है। मंगलवार को डीएम वर्षा सिंह ने समाहरणालय परिसर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पखवाड़ा 20 जनवरी से शुरू होकर 03 फरवरी तक चलेगा। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम ने भूकंप जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जागरूकता रथ आज से 03 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में पहुंचेगा। लोगों को इस रथ के जरिए भूंकप से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैशाली जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। ऐसे में आम नागरिकों को भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ एवं नुक्कड़ नाटक की टोलियां पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को प्रशिक्षित करेंगी, जिससे आपदा के समय जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सकेगा और एक सशक्त आपदा-प्रतिरोधी समाज का निर्माण होगा।भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म दिखा कर करेंगे जागरूक इसके माध्यम से लघु फिल्मों एवं दृश्य संदेशों द्वारा भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘कला कुंज’ समूह के कलाकारों द्वारा भूकंप जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इस अवधि में जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भूकंप सुरक्षा से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं, जिनमें भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें से संबंधित सुरक्षा परामर्श को सचित्र रूप में दर्शाया गया है। बैठक में अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन)श राम दुलार राम, आकाश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, वैशाली सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। हाजीपुर- 03- मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के मौके पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करती हुईं डीएम वर्षा सिंह साथ में अन्य अधिकारी।