तिरहुत के आयुक्त ने समृद्धि यात्रा की तैयारी को ले किया निरीक्षण

Jan 21, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सर्किट हाउस में डीएम व अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में डीएम व अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

तिरहुत के आयुक्त ने समृद्धि यात्रा की तैयारी को ले किया निरीक्षण

हाजीपुर। निज संवाददाता तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान हाजीपुर पहुंचे। आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री की बिहार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया । जंदाहा प्रखंड अंतर्गत बाबा बटेश्वर नाथ धाम एवं प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महुआ प्रखंड अंतर्गत राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर प्रस्तावित यात्रा के क्रम में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही बाया नदी उड़ाही कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्य प्रगति एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रारंभ में आयुक्त के हाजीपुर पहुंचने पर डीएम वर्षा सिंह ने सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर आयुक्त का स्वागत किया गया। जिला अतिथि गृह में आयुक्त ने जिले में चल रही विकासात्मक योजनाएं एवं विधि व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली के साथ वार्ता सम्पन्न की गई | सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले का समग्र विकास सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ सके तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हाजीपुर- 05- बुधवार को तिरहुत के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह सर्किट हाउस में डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए जाते हुए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;