मैट्रिक परीक्षा : अंतिम दिन शत-प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उपस्थित
हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के 61 परीक्षा केंद्रों पर आठ दिनों से चल रही परीक्षा संपन्न अंतिम दिन की परीक्षा में जिले में केवल एक परीक्षा केंद्र एसएनएस कॉलेज पर निर्धारित थी परीक्षा पूरे परीक्षा...

हाजीपुर। सं.सू. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के 61 परीक्षा केंद्रों पर आठ दिनों से चल रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन की परीक्षा जिले में केवल एक परीक्षा केंद्र एसएनएस कॉलेज पर निर्धारित थी। मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आठ दिनों की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया। बुधवार को परीक्षा के अंतिम दिन एक पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा ली गई।
अंतिम दिन की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं पाए गए। वहीं कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया। यहां एक ही केंद्र पर एक पाली में निर्धारित परीक्षा में कुल आवंटित 48 परीक्षार्थियों में 48 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित नहीं पाए गए। मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीएम के निर्देश पर बनाए गए जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं गस्ती दल केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी केंद्र पर जाकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी केंद्रों पर तीन लेयर में चिट-पूर्जों की जांच कर परीक्षार्थियों को कक्ष में भेजा गया। इन्सेट... महुआ के सभी 21 केंद्र खाली रहे महुआ। ए.सं. मैट्रिक परीक्षा की अंतिम दिन बुधवार को महुआ के सभी 21 केंद्र खाली रहे। किसी भी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। हालांकि प्रशासन सजग रहा। बीते 17 फरवरी से चली आ रही मैट्रिक परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गया। परीक्षा को लेकर भीड़ से महुआ बाजार एक सप्ताह तक गुलजार रहा। महुआ में 21 केन्द्रों में से 12 केंद्र लड़कियों के लिए तो 9 केंद्र लड़कों के लिए बनाए गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


