Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar Band NDA Protests Against Insulting Remarks on PM Modi s Late Mother
जिले में एनडीए के बिहार बंद का रहा मिलाजुला असर

जिले में एनडीए के बिहार बंद का रहा मिलाजुला असर

संक्षेप:

दोपहर बाद बाजार की खुली दुकानें, सड़कें और बाजार में बहुत कम दिखी लोगों की उपस्थिति एनडीए के घटक दलों ने बंद के समर्थन में नगर की सड़कों पर निकाला जुलूस जुलूस में शामिल नेताओं ने की पीएम की दिवगंत मां...

Sep 05, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । निज संवाददाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को एनडीए के बिहार बंद का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिलाजुला असर दिखा। एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में नगर की सड़कों पर जूलूस निकालकर पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा करते हुए आम लोगों और व्यवसायियों को शांति पूर्वक बंद को सफल बनाने की अपील की। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया। बंद के समर्थन में घटक दलों का विशाल जुलूस नगर के गांधी चौक से निकला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के कचहरी रोड, अस्पताल रोड, गुदरी बाजार, थाना चौक, सिमेना रोड होते हुए पूरे शहर का परिभ्रमण किया। अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। बाजार की दुकानें दिन के 12 बजे दिन तक बंद रहीं। सड़कों पर वाहनों भी परिचालन भी बहुत कम हुआ। ज्यादातर लोग बंद के समर्थन में रहे। बिहार बंद के आह्वान को लेकर दोपहर के बाद लोग घर से निकले। बाजार भी दोपहर बाद खुला। लोगों की उपस्थिति दोपहर के बाद बाजार में दिखी। जुलूस में भाजपा के दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, रालोमो के कमल सिंह, लोजपा (आर) के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, हम के जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, रालोसपा के जिलाध्यक्ष प्रो. अरविंद सिंह, हरेश कुमार सिंह, कल्याणी कुशवाहा, ममता साहू, सरिता कुमारी, मंजू उपाध्याय, श्वेता आनंद, सोनी कुमारी, माला कुमारी, जिला मंत्री पम्मी ठाकुर, मनीषा देवी, कुमारी प्रेमलता, कमला देवी, रेखा सिंह, विद्यु देवी, संजीव कुमार, प्रो. अजीत सिंह, गंगा सिंह, मुकेश कुशवाहा, राजेश चौधरी, रंजीत यादव, सितेश रंजन, रविंद्र सिंह, प्रिया रंजन दास, मिथिलेश तिवारी, बबीता सिंह, बच्ची मिश्रा, प्रियदर्शनी दुबे, रेखा सिंह, निखिल कुमार बंटी आदि उपस्थित थे। हाजीपुर- 03- गुरुवार को नगर की सड़कों पर बिहार बंद के समर्थन में जुलूस निकालने के बाद गांधी चौक पर धरने पर बैठे एनडीए के घटक दल के नेता और कार्यकर्ता।