Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBihar Assembly Elections Tejashwi Yadav Files Nomination Amidst Security

तेजस्वी, देवकुमार, मुकेश रौशन समेत 09 ने भरे नामजदगी के पर्चे

संक्षेप: पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा के साथ तेजस्वी पहुंचे थे नामांकन करने समर्थकों ने व्हील चेयर पर लालू प्रसाद को निवार्ची पदाधिकारी के कक्ष तक पहुंचाया नामांकन के लिए अब तक 115 अभ्यर्थियों...

Thu, 16 Oct 2025 12:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on
तेजस्वी, देवकुमार, मुकेश रौशन समेत 09 ने भरे नामजदगी के पर्चे

हाजीपुर । निज संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन बुधवार जिला मुख्यालय के समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने वालों अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की गहमा-गहमी बनी रही। सुबह से शाम तक समाहरणालय में अभ्यर्थियों को समर्थकों की आना जाना लगा रहा। जिले में आज कुल 09 लोगों ने अपने-अपने नामजदगी के पर्चे भरे। अब तक वैशाली जिला से 115 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए। बुधवार को राजद के नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन के मीसा भारती के साथ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

उनके साथ काफी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। समाहरणालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिन के लगभग 01.40 बजे तेजस्वी यादव निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में गए। निवार्ची पदाधिकारी सह सदर के एसडीओ रामबाबू बैठा को अपने नामजदगी के पर्चा सौंपा। तेजस्वी यादव के नामांकन पत्र की जांच और नामांकन की प्रकिया पूरी होने में लगभग डेढ़ घंटा का समय लगा। इस बीच तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में बैठे रहे। शुरू में लालू प्रसाद यादव को ह्वील चेयर पर बैठाकर कार्यालय कक्ष में ले जाया गया। नामांकन के बाद लालू प्रसाद पैदल चलकर ही बाहर निकले। निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन कर निकलने के बाद तेजस्वी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने एनडीए और नीतीश सरकार कर जमकर निशान साधा। हाजीपुर से देव कुमार ने भरा नामजदगी का पर्चा देवकुमार चौरसिया ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संजय कुमार को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा। निर्वाची पदाधिकारी ने जांच के बाद नामांकन की शपथ दिलवाई। नामांकन में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। वहीं हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक और अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को समाहरणालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन कराया गया। समाहरणालय ड्रॉप गेट लगाकर हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही थी। जांच के बाद समाहरणालय के अंदर इंट्री दी जा रही थी। परिचय पत्र देखकर कर्मी को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। हेल्प डेस्क के पास अभ्यर्थी और उनके एजेंट की दिनभर भीड़ लगी रही। सुबह 10 बजे से शाम के 3 बजे तक समाहरणालय में सुरक्षा का विशेष प्रबंध रहा। वृषिण पटेल ने वैशाली सीट से किया नामांकन वैशाली विधानसभा क्षेत्र से वृषिण पटेल ने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में बुधवार को वैशाली के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। श्री पटेल ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थी से नामांकन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी श्री पटेल को कई आवश्यक कागजात सुपुर्द किया। नामांकन दाखिल कर बाहर निकलने पर अभ्यर्थी के समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं की मांग पर इस बार स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आया हूं। विधानसभावार बुधवार को हुए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने संबंधी विवरणी 123 हाजीपुर , एनआर - 04/नॉमिनेशन 02 124- लालगंज एनआर - 02, नामिनेशन - 00 125 -वैशाली एनआर- 04 ,नामिनेशन - 02 126 -महुआ एनआर- 05, नामिनेशन - 01 127- राजापाकर एनआर- 03, नामिनेशन -01 128- राघोपुर एनआर 02, नामिनेशन -01 129 -महनार एनआर -03 नामिनेशन - 02 130- पातेपुर, एनआर -01 ,नामिनेशन - 00 वैशाली जिले आठ विधान सभा क्षेत्रों के लिए 15 अक्टूबर तक कुल 115 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए है। वहीं बुधवारी को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने(नॉमिनेशन) की संख्या -07 (पुरुष) , 01 (महिला) कुल - 08 रही।