
महनार में एक का नामांकन रद्द, 19 उम्मीदवार मैदान में बचे
संक्षेप: 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं, इसी दिन चुनाव चिह्न का होगा आवंटन
महनार । संवाद सूत्र बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शनिवार को महनार एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार की देखरेख में पूरा कर लिया गया। जांच के दौरान महनार विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया, जबकि 19 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं। वहीं राजापाकर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से दाखिल सभी 14 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। निर्वाचक पदाधिकारी नीरज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महनार विधानसभा सीट से कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के क्रम में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रत्याशी श्याम बाबू सिंह का नामांकन पत्र प्रस्तावक की संख्या अधूरी रहने के कारण रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अब महनार विधानसभा में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजापाकर (अजा) विधानसभा क्षेत्र से दाखिल 14 नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं, जबकि उसी दिन शाम को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। महनार विधानसभा के उम्मीदवार एवं उनके दल 1. राष्ट्रीय जनता दल - रविन्द्र कुमार सिंह 2. जनता दल (यू) - उमेश सिंह कुशवाहा 3. जन सुराज पार्टी - डॉ. राजेश कुमार 4. साथी और आपका फैसला पार्टी - मिथिलेश कुमार सिंह 5. जनशक्ति जनता - जय सिंह राठौड़ 6. विकास इंसाफ पार्टी - रवि रंजन कुमार सिंह 7. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी - अच्युतानंद सिंह 8. अंबेडकर नेशनल कांग्रेस - योगानंद कुमार सिंह 9. आम आदमी पार्टी - विपिन कुमार 10. बहुजन समाज पार्टी - ओम प्रभा कुमारी 11. निर्दलीय - संजय कुमार राय 12. निर्दलीय - मिथिलेश कुमार सिंह 13. निर्दलीय - चंदन कुमार 14. निर्दलीय - शीतल गुप्ता 15. निर्दलीय - रमेश सहनी 16. निर्दलीय - विपिन कुमार 17. निर्दलीय - सुबोध सिंह 18. निर्दलीय - किरण यादव 19. निर्दलीय - शिवेश्वर कुमार - राजापाकर (अजा) विधानसभा के उम्मीदवार एवं उनके दल 1. जनता दल (यू) - महेंद्र राम 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - प्रतिमा कुमारी 3. जन सुराज पार्टी - मुकेश कुमार 4. बहुजन समाज पार्टी - कृष्ण मोहन पासवान 5. साथी और आपका फैसला पार्टी - अशोक पासवान 6. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - पंकज कुमार 7. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी - शिवनाथ कुमार पासवान 8. द प्लूरल्स पार्टी - संजीव चौधरी 9. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - मोहित पासवान 10. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) - उमेश राम 11. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक - चंदन कुमार 12. जनतंत्र आवाज पार्टी - धर्मेंद्र कुमार 13. निर्दलीय - कविता कुमारी 14. निर्दलीय - अजय कुमार पासवान महनार-03-महनार अनुमंडल कार्यलय।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




