जागरूकता ही एचआईवी एड्स से बचाव, जागरूकता रथ रवाना

Feb 28, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 मार्च तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 मार्च तक जिले...

जागरूकता ही एचआईवी एड्स से बचाव, जागरूकता रथ रवाना

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 मार्च तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ.श्याम नंदन प्रसाद ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एचआईवी एड्स से बचाव है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के प्रथम 95 लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से यह स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है,ताकि अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच सुनिश्चित की जा सके। संक्रमित व्यक्तियों का समय पर पहचान कर उन्हें उपचार की व्यवस्था से जोड़ा जा सके।

उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता और जांच ही संक्रमण पर नियंत्रण करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह टीआई वैशाली के परियोजना निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि 24 फरवरी से आयोजित शिविर 12 मार्च तक जिले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रवासी मजदूर एवं उनके परिवार का स्क्रीनिंग किया जा सके। उन्हें स्वास्थ्य का लाभ दिलाया जा सके। इस दिशा में स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. गुड़िया कुमारी, एआरटी केन्द्र के अर्पणा कुमारी, टीआई के कार्यक्रम प्रबंधक विट्टू कुमार,आउटरीच वर्कर बेबी कुमारी पियर एजुकेटर शीला देवी कौशल्या देवी, मिथिलेश पटेल आदि मौजूद थे। हाजीपुर-04-सदर अस्पताल परिसर में एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते सीएस डॉ.श्याम नंदन प्रसाद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।