नलजल योजना में कार्यरत अनुरक्षकों को नहीं मिला मानदेय
बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड में नलजल योजना में कार्यरत अनुरक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। अजीज होकर सभी अनुरक्षक प्रखंड कार्यालय में एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय में जमा हुए।

बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड में नलजल योजना में कार्यरत अनुरक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। अजीज होकर सभी अनुरक्षक प्रखंड कार्यालय में एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय में जमा हुए। और मानदेय भुगतान के लिए पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन के माध्यम से अल्टीमेटम भी दिया है। अनुरक्षक विशाल कुमार, पूजा कुमारी, विजय कुमार, राजा कुमार, सुधा कुमारी आदि ने आवेदन में कहा है कि 24 पंचायतों में लगभग 60 प्रतिशत अनुरक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। आगामी 08 मार्च से भुगतान न मिलने की स्थिति में सभी नलजल बंद रहेंगे। आवेदन की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेजा है और अनुरोध किया है शीघ्र भुगतान कराया जाए।
ताकि जल सप्लाई में बाधा न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


