टिंकज बने भाजपा के जिला प्रवक्ता
बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर पूर्वी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह को भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिला प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर भाजपा बिदुपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल...

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर पूर्वी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह को भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिला प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर भाजपा बिदुपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। टिंकज कुमार सिंह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है और वर्ष 2012 से वे भाजपा के पदाधिकारी रहे है। वे वर्ष 2012 में भाजपा के क्रीड़ा मंच के जिला उपाध्यक्ष पद पर जिले में अनेकों खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाए थे। वर्ष 2015 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिदुपुर खंड के श्रीराम कृष्ण प्रभात शाखा के स्वयंसेवक भी थे और वर्ष 2016 में पहली बार भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे।
वर्ष 2016 से 2019 और फिर दूसरी बार वर्ष 2019 से 2022 तक मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




