राजापाकर में भाकपा माले की हुई अहम बैठक
राजापाकर में भाकपा माले की विस्तारित बैठक प्रखंड सचिव सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च 2026 को प्रखंड सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। जिला सचिव योगेंद्र राय ने मजदूरों के अधिकारों और किसानों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किए।

राजापाकर,संवाद सूत्र। भाकपा माले की विस्तारित बैठक प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में प्रखंड सचिव सुमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 23 मार्च 2026 को प्रखंड सम्मेलन की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड योगेंद्र राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के गुलामी का 04 श्रम कोड लागू कर दिया गया है। जिसमें न तो सम्मान जनक मजदूरी ना नौकरी और न विरोध के अधिकार के गारंटी है। प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने कहा कि हाल में ड्रंप के साथ ट्रेड डील में किसानों के हितों के साथ भारी विश्वासघात किया है।
ऐसी हालत में अमेरिकी सस्ते कृषि उत्पादों का मुकाबला भारत के संकट ग्रस्त किसान किसी हालत में नहीं कर सकते। बैठक को रामचंद्र सहनी, महताब राय, सुरेश बैठा, सुरेश राय, बृजकिशोर साह, राम बहादुर प्रसाद सिंह, रामएकवाल, उर्मिला देवी, प्रेम मांझी, उमेश महतो, कामेश्वर साह, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा आदि लोगो ने भी संबोधित किया। राजापाकर-02-रविवार को राजापाकर में भाकपा माले की विस्तारित बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


