Hajipur News: जिले के 249 सरकारी बैंक सहित निजी बैंकों में लटके रहे ताले

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: यूनियम फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर सभी 249 सरकारी और निजी बैंकों के हजारों बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। इससे दो सौ करोड़ रुपए का लेन-देन रुका रहा। हड़ताली कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। बैंक बंद होने से ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Hajipur News: जिले के 249 सरकारी बैंक सहित निजी बैंकों में लटके रहे ताले

Hajipur News: यूनियम फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी 249 सरकारी और निजी बैक शाखाओं के हजारों बैंक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण सभी बैंकों में ताले लटके रहे। इन बैंकों मे लगभग दो सौ करोड़ रुपए का लेन-देन,व्यवसाय और चेक संशोधन आदि का काम ठप रहा।

हड़ताली बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

वहीं हड़ताली बैंक कर्मी पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य और पीएलआई भुगतान में भेदभाव करने दूर करने सहित अन्य मांग के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। शहर के अनवरपुर चौक स्थित कैनरा बैंक शाखा से हड़ताली बैक कर्मियों का प्रदर्शन निकला। शहर के अनवरपुर चौक, डाक बंगला रोड, गांधी चौक, कचहरी रोड, राजेन्द्र चौक पर जाकर नुक्कड़ सभा के साथ समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतत्व यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के जिला कमेट के संयोजक प्रभात कुमार सिंह और विनय किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन सभा को सुबोध कुमार,पंकज कुमार,अभिमन्यू कुमार,ऋषिकेष कुमार,संतोष कुमार,नवीन कुमार सिंह,सूर्य देव दास, विनय कुमार सिंह, अरविन्द पासवान, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, दिवाकर कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन सभा में सैकड़ों की संख्या में हड़ताली बैंक कर्मी शामिल थे।

ग्राहकों को होने वाली परेशानियाँ

बैंक बंद हरने से ग्राहकों को हुई परेशानी बैंक हड़ताल से ग्राहकों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अगले दो दिनों तक बैंको की छुट्टी रहने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। -अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बैंक कर्मियों ने किस संगठन के आह्वान पर हड़ताल की?−
बैंक कर्मियों ने यूनियम फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर हड़ताल की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: जिले के 249 सरकारी बैंक सहित निजी बैंकों में लटके रहे ताले