
कई सप्ताह से सीएसपी बंद होने से ग्राहक परेशान
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बैंक ऑफ बड़ोदा उफरौल शाखा के देसरी में संचालित सीएसपी के संचालक कई हफ्ते से अपने सीएसपी को बंद कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ोदा उफरौल शाखा के देसरी में संचालित सीएसपी के संचालक...
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बैंक ऑफ बड़ोदा उफरौल शाखा के देसरी में संचालित सीएसपी के संचालक कई हफ्ते से अपने सीएसपी को बंद कर दिया है। जिसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने उसके सीएसपी के आगे 26 दिसंबर को फाइनल नोटिस चिपकाया है। जिसमें कहा है कि ग्राहकों द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है कि रोहित कुमार बैंक मित्र देसरी का जो देसरी पेठिया पर सीएसपी है। वह दो हफ्ते से अधिक समय से बंद है। जिसके कारण ग्राहक परेशान है। सीएसपी के बंद रहने की कोई सूचना अभी तक बैंक शाखा को प्राप्त नहीं हुई है एवं संचालक का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है।
इस संदर्भ में 10 दिसंबर एवं 17 दिसंबर को भी पत्र लिखा गया था। शाखा के दो अधिकारी भी निरीक्षण करने गए,किंतु अभी तक सीएसपी बंद करने एवं शाखा से अभी तक कोई संपर्क नहीं करने के कारण नहीं बताया गया। जिस पर बैंक के तरफ से अंतिम चेतावनी के रूप में पत्र लिखा गया है। सीएसपी को बंद कर दिया जा रहा है। उनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर बैंक कानूनी कार्रवाई करेगा। उधर शनिवार को देसरी के चकमहम्मद निवासी रणजीत सिंह बैंक ऑफ़ बड़ौदा उफरौल शाखा में सीएसपी संचालक के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि 16 अप्रैल 2025 को उन्होंने 78500 जमा किए थे। जिसका पर्ची उनके पास है। सीएसपी संचालक रोहित कुमार के द्वारा बताया गया कि उनका पैसा जमा हो गया। जब उन्होंने 2 जनवरी को पैसा निकासी करने गए तो पता चला कि उनके खाता में पैसा जमा नहीं है। जिस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है। इसके अलावा अन्य ग्राहकों के भी लेनदेन में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




