फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से बैंककर्मी की मौत
हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 5 बजे अपने घर पर फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से एक बैंक कर्मी की मौत हो गई।

हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 5 बजे अपने घर पर फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों एवं आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बैंककर्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव निवासी राम इकबाल राम के 45 वर्ष से पुत्र प्रेम कुमार था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार अपने घर पर बुधवार की शाम फूल में पानी से सिंचाई कर रहे थे। बताया गया कि उक्त स्थल से एक बिजली का तार गुजरा हुआ था। जो तार बीच में कटा हुआ था। फूल में पानी पटाने के दौरान कटे बिजली के तार के संपर्क में बैंककर्मी आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से करंट से झुलसे प्रेमकुमार को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। बताया गया कि मृतक प्रेम कुमार हाजीपुर स्थित यूनियन बैंक में क्लर्क पद पर तैनात थे। प्रेम कुमार तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे। उनके तीन पुत्री और दो पुत्र बताए गए है। घनश्याम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


