Hajipur News: बेलसर में सड़क पर पलटी ऑटो,साइकिल सवार आया चपेट में

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: बेलसर मस्जिद चौक के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में साइकिल सवार महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को निकालकर पुलिस को सूचित किया, जो उसे अस्पताल ले गई। हादसे का कारण तेज गति से आ रहा ऑटो था।

Hajipur News: बेलसर में सड़क पर पलटी ऑटो,साइकिल सवार आया चपेट में

Hajipur News: बेलसर मस्जिद चौक के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दौरान एक साइकिल सवार ऑटो की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये। रविवार को ग़ोरौल सरैया मुख्य मार्ग पर बेलसर मस्जिद के पास हुई। इस दुर्घटना में घायल साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के करनेजी पंचायत के करनेजी गांव निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो को उठाकर उसके नीचे दबे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को तत्काल पीएचसी बेलसर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

दुर्घटना का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेंद्र सिंह अचानक पटेढ़ी भाई खां की ओर से मुख्य सड़क पर साइकिल लेकर आ गए। उसी समय बेलसर बाजार की ओर से तेज गति से आ रही ऑटो उनके सामने पहुंच गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सीधे साइकिल सवार के ऊपर जा गिरा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। -संतोष कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्घटना कब हुई थी?
दुर्घटना रविवार को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।