Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsAttempted Murder Two Shots Fired at Youth in Khormapur Police Investigate
आपसी विवाद में चली गोली,कार्रवाई में जुटी पुलिस

आपसी विवाद में चली गोली,कार्रवाई में जुटी पुलिस

संक्षेप:

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकमगोला में आपसी विवाद में एक युवक को जान मारने के नियत से दो राउंड गोली चलाई गई। चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकमगोला में आपसी विवाद...

Dec 11, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकमगोला में आपसी विवाद में एक युवक को जान मारने के नियत से दो राउंड गोली चलाई गई। घटना के बाद चांदपुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मौके से पिस्टल का एक खोखा भी बरामद की है। घटना में चकमगोला खोरमखपुर निवासी नवल किशोर सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह बाल बाल बच गया। मामले को लेकर अंकित कुमार सिंह ने कुड़वा निवासी मोहन सिंह के पुत्र शुभम सिंह एवं जहांगीरपुर निवासी अंकित कुमार यादव पर कार्रवाई करने के लिए चांदपुरा थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार को आवेदन सौंपा है। जिसमें कहा है कि जब वह अपने दरवाजे पर खड़ा था,उसी समय पड़ोसी रौनक कुमार सड़क किनारे से होकर उसके घर आ रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी बीच एक बाइक पर सवार होकर शुभम कुमार, अंकित कुमार यादव एवं एक अज्ञात युवक पहुंच गया। बाइक को रोककर रौनक कुमार के साथ गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करने से जब मना किया तो सभी मिलकर उसके साथ भी विवाद करने लगा। मौके पर अंकित कुमार सिंह के चाचा अरविंद सिंह और रौनक के चाचा राजीव सिंह भी पहुंच गए। सभी ने मामले को शांत कराया। शुभम कुमार सिंह और अंकित कुमार यादव ने देख लेने की धमकी देते हुए सभी चला गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद शुभम कुमार सिंह और अंकित कुमार यादव पिस्तौल लेकर उसके घर पर आ गया। शुभम कुमार सिंह ने अंकित कुमार यादव को कहा कि अंकित कुमार सिंह को गोली मार दो,उसी पर अंकित कुमार सिंह के अंकित कुमार यादव ने दो राउंड गोली चला दिया। गोली चलते ही अंकित कुमार सिंह झुक गया और गोली उसके पास से गुजर गया। जिसके कारण वह बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।