गणतंत्र दिवस : एएसआई अमितेश विशिष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित
राज्य में उग्रवादियों और माओवादियों पर रख रहे थे पैनी नजरराज्य में उग्रवादियों और माओवादियों पर रख रहे थे पैनी नजर बेहतर सेवा के लिए अब तक 100 से अधिक पुरस्कार कर चुके हैं ग्रहण दो पुलिस

हाजीपुर। नगर संवाददाता गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के उग्रवादियों और माओवादियों के खिलाफ चलाए गए पुलिस के अभियान में सराहनीय सेवा देने वाले जिले के साइवर थाने में पदास्थापित सहायक अवर निरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय को सहरानीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के दो पुलिस अधीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के राष्ट्रपति पदक के लिए चयन किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। अतिमेश कुमार उपाध्याय वर्ष 2005 से राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी सरानीय सेवा देते आ रहे हैं। अभी वर्तमान में हाजीपुर के साइबर थाने में पदास्थापित हैं। अतिमेश बताते हैं कि सेवा काल के प्रारंभ से ही उग्रवादियों और माओवादी पर पुलिसिया कार्रवाई में सराहनीय सेवा दी है। जहानाबाद जेल ब्रेक कांड के समय संतोषजनक कार्य किया हूं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में गुजरात के वित्त मंत्री ने बुनियादी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया था। बिहार के पुलिस महानिदेशक ने शराब माफियों के खिलाफ सराहनीय सेवा देने के लिए पुस्कृत किया था। वैशाली जिले में लोक सभा चुनाव 2024 में बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए सहित दो बार पुस्कृत किया गया है। इस तरह से बेहतर व सराहनीय सेवा के लिए अब तक एक सौ से अधिक पुरस्कार मिल चुका है। इस बार सेवा पदक जैसे बड़े पुरस्कार के लिए सरकार की ओर से चयन होने पर काफी खुशी हुई है। काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं उन्होंने कहा कि सूचना पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पुलिस विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार साहसी और वीरता पूर्वक के लिए सेवा पदक से नवाजा जाएगा । जिसके लिए गृह मंत्रालय ने अवार्ड देने के लिए चयन किया है। पुलिस विभाग में बेहतर सेवा की ट्रैक रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। उसी आधार पर अतिमेश कुमार उपाध्याय का चयन हुआ है। फोटो :- अतिमेश कुमार उपाध्याय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।