नृत्य एकल में जीए इंटर विद्यालय की आरुषि प्रथम

नृत्य एकल में जीए इंटर विद्यालय की आरुषि प्रथम

संक्षेप:

(कला उत्सव) सांस्कृतिक प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ जिला कला उत्सव का समापन छात्र-छात्राओं ने मनमोहक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रस्तुति से मन मोहा

Sep 05, 2025 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। संवाद सूत्र जिला स्तरीय कला उत्सव के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को दृश्य कला द्विआयामी, त्रिआयामी , नृत्य, नाटक, लोक पारंपरिक कहानी वाचन विधाओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रस्तुति को दर्शक देख कर रोमांचित हो गए। जीए इंटर विद्यालय हाजीपुर में आयोजित उत्सव में एक बार फिर से कला और संस्कृति के स्वस्थ और आनंदित विधाओं के संगम का साक्ष्य बना। प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों में नृत्य एकल में प्रथम स्थान जीए इंटर विद्यालय हाजीपुर की आरुषि कुमारी, द्वितीय स्थान राज्य संपोषित उच्च बालिका विद्यालय हाजीपुर, तृतीय स्थान आशना कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर को प्राप्त हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दृश्य कला द्विआयामी एकल में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर चकमजाहिद महुआ की छात्रा स्नेहा कुमारी प्रथम, शिल्की कुमारी आदर्श उच्च विद्यालय सराय द्वितीय स्थान,रौशनी कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय महनार को तृतीय स्थान,संगीत गायन समूह में प्रथम स्थान अनुष्का कुमारी और शिक्षा भारती,दृष्टि दिशांत ,गिरिजा कुमारी,आदर्श उच्च विद्यालय सराय,संगीत वादन समूह में प्रथम स्थान प्रीति कुमारी और आयुषी कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर शिलाउथर ,दृश्य कला त्रि आयामी एकल में प्रथम स्थान राजेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर,द्वितीय आशीष कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय ददुआ पातेपुर,प्रीति कुमारी तृतीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जलालपुर वहीं नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय हाजीपुर को प्रथम स्थान,दूसरा स्थान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर भकुरहर लालगंज और तीसरा स्थान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिसौनी प्रबोधी भगवानपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं लोक पारंपरिक कहानी वाचन में प्रथम स्थान उच्च विद्यालय कार्ताहां की छात्रा अंशु कुमारी और खुशी कुमारी द्वितीय स्थान पर जी ए उच्च माध्यमिक विद्यालय की विद्या कुमारी व अन्नू कुमारी और तृतीय स्थान पी एम श्री बी पी एस ए हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर महनार को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल के अंतर्गत संगीत गायन में विश्वजीत कुमार और पूजा कुमारी,संगीत वादन में ताराकांत सिंह और राहुल कुमार, नृत्य में सोनी कुमारी और उर्मिला मिश्रा,नाटक में उमेश कुमार प्रसाद सिंह और संजीव कुमार शर्मा,लोक पारंपरिक कहानी वाचन में सुधाकर कांत चक्रवर्ती और अमरेश कुमार और दृश्यकला में ललिता भारती और अर्चना कुमारी शामिल थे। कला उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विश्वजीत कुमार,डॉ अमित कुमार सोलंकी,संजीव कुमार शर्मा,शिवम् कुमार,सत्यप्रकाश कुमार , जया, मधु कुमारी,कुमारी सुमन,निक्की कुमारी,अंशु प्रिया आदि शामिल थे। शिक्षकों व प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,वैशाली रविन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक और समग्र शिक्षा संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना उत्तम प्रसाद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही विजेता प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कला उत्सव के प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए उपस्थित सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यक्रम समन्वयक खुर्शीद अख्तर, ,प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद सिंह केसरी आदि की उपस्थिति रही। हाजीपुर - 10- कला विधाओं की प्रस्तुति देती छात्रा । हाजीपुर - 12- विजेता प्रतिभागियों में नृत्य एकल में प्रथम स्थान पाने वाली जीए इंटर विद्यालय हाजीपुर की आरुषि कुमारी को सम्मानित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य लोग।