Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsArrest of Man with Loaded Gun for Firing at Police in Patepur
लोडेड कट्टा के साथ पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी धराया

लोडेड कट्टा के साथ पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी धराया

संक्षेप:

पातेपुर थाना द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पुलिस पर लोडेड कट्टे के साथ फायरिंग की थी। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी...

Sat, 6 Sep 2025 03:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ,एक संवाददाता। लोडेड कट्टा के साथ पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी को पातेपुर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पातेपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अर्थनिर्मित छात्रावास के पास बगीचा में एक व्यक्ति छुपा है। जिस पर पातेपुर थानाध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहां पुलिस को आते देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे सशस्त्र बालों ने खदेरकर पकड़ लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार व्यक्ति पातेपुर थाना के लहलादपुर निवासी मनीष कुमार उर्फ बुच्ची के रूप में पहचान हुई। इधर डीएसपी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक लोडेड कट्टा और एक मोबाइल बरामद किया गया है। यह भी बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करने में था। इसके साथ ही पातेपुर थाना में लूट,डकैती,आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।