स्वर्ण व्यवसाई हिमांशु हत्याकांड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

वैशाली में दाउदनगर के स्वर्ण व्यवसायी हिमांशु कुमार की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त आर्यन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आर्यन की स्वीकारोक्ति पर दो अन्य अभियुक्तों, प्रिंस कुमार और किशन कुमार, को भी गिरफ्तार किया गया। घटना 20 नवंबर को हुई थी, जब हिमांशु की सोने-चांदी की दुकान से घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी।

स्वर्ण व्यवसाई हिमांशु हत्याकांड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

वैशाली। सं.सू. दाउदनगर के स्वर्ण व्यवसाई हिमांशु कुमार हत्याकांड के फरार अभियुक्त आर्यन कुमार की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आर्यन के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में संलिप्त दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में थाना क्षेत्र के ईब्राहिमपुर गांव निवासी आर्यन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आर्यन से घटना में संलिप्त अन्य के बारे मे पूछताछ में उसने दो अन्य लोगों के बारे मे बताया गया। आर्यन की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के ईब्राहिमपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं भगवानपुर रत्ती गांव निवासी किशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

मालूम हो कि विगत 20 नवंबर को हिमांशु चकअलहलाद पोखर स्थित सोने चांदी की दुकान को बंद कर घर लौट रहा था तभी पूर्व से घात लगाए लोगों द्वारा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।