आर्म्स एक्ट में 03 साल कारवास की सजा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने आर्म्स एक्ट के पांच साल पुराने मामले में दिलीप राम को तीन साल की करावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। यदि अर्थदंड जमा नहीं किया गया, तो सजा की अवधि छह माह बढ़ जाएगी।

आर्म्स एक्ट में 03 साल कारवास की सजा

हाजीपुर । निज संवाददाता अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 13 शिव श्रुतिका ने आर्म्स एक्ट के पांच साल पुराने में मामले सुनवाई करते हुए शुक्रवार को तीन वर्षों की करावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर सजा की अवधि छह माह बढ़ जाएगी। सजा पाने वाला दिलीप राम बिदुपुर थाने के नावा नगर उत्तरी टोला का निवासी है। डीएम-एसपी के निर्देश पर आर्म्स एक्ट के कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए गठित कोषांग के पदाधिकारी बच्चन सिंह और कर्मियों ने इस कांड में अदालत को समय से साक्ष्य व गवाही करने में सहयोग किया।

कोषांग के कर्मी रंजीत कुमार ने बाताया कि इस संबंध में बिदुपुर थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी 2021 में दर्ज की गई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।