Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsArmed Robbery in Hajipur Three Thugs Steal 6 Lakhs and Gold Chain from Pharmacist
दवा व्यवसायी से हथियार के बल पर चेन और 06 लाख नकद लूटा

दवा व्यवसायी से हथियार के बल पर चेन और 06 लाख नकद लूटा

संक्षेप:

शुक्रवार की देर रात हुई घटना की जांच में जुटी पुलिस, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज दुकान बंदकर घर लौटने के दौरान एसडीओ रोड में देर रात हुई घटना

Nov 22, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाने के एसडीओ रोड में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दवा व्यवसाई से हथियार के बल पर छह लाख रुपए और सोने की चेन लूट ली। शुक्रवार की देर रात घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से भाग निकले। घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट निवासी मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे अपनी दवा दुकान एमआर इन्टरप्राइजेज, हॉस्पिटल रोड, हाजीपुर से कैश लेकर अपने ड्राइवर शिवपूजन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तीन अज्ञात व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर मेरे मोटर साइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर मुझे रोक दिया एवं पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरे पास से लगभग 6 लाख रुपए, सोने का चैन, पॉकेट से दो पेन ड्राईव, ड्राईविंग लाईसेंस, दुकान का लैपटॉप जिसमें दुकान के कारोबार से संबंधित सभी डाटा उसमें उपलब्ध था एवं गाड़ी मोटरसाईकिल का चाभी जबरदस्ती छीन ली। यह घटना एसडीओ रोड, धनेश्वरम् अल्ट्रासाउण्ड के सामने घटित हुआ और जाते-जाते सभी बदमाश धमकी देते हुए गए कि अगले 10 दिन के अन्दर तुम्हारी हत्या कर देंगे। मेरे संबंधी लालबाबू भैया द्वारा नगर थाना को लगभग 10 बजे रात्रि में फोन करके घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई। लूट के शिकार बने व्यवसायी ने बताया है कि पूर्व में भी मेरे साथ ऐसी घटना बीते 5 दिसंबर 2023 को घटित हुई थी, जिसकी प्राथमिकी नगर थाना कांड संख्या 983/23 दर्ज की गई थी। आरोप है कि पूर्व की घटना का अनुसंधान संतोषप्रद नहीं रहा, जिसके कारण घटना की पुर्नरावृति मेरे साथ हुई। उन्होंने थाना अध्यक्ष से अपने एवं परिवार के जान-माल की रक्षा की गुहार भी लगाई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि दवा व्यवसाई से रुपए छिनतई की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। आवेदक की लिखित सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।