वैशाली महोत्सव की आखिरी शाम अनूप जलोटा ने किया मंत्रमुग्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

वैशाली महोत्सव की अंतिम शाम को भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के अंतिम दिन भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा अपनी...

वैशाली महोत्सव की आखिरी शाम अनूप जलोटा ने किया मंत्रमुग्ध

वैशाली । प्रभात कुमार वैशाली महोत्सव की आखिरी शाम को अनूप जलोटा ने अपने मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों के जरिए यादगार बना दिया। उन्होंने कार्यक्रम शुरुआत श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम.... लोग करे मीरा को यूं ही बदनाम...। से किया तो वैशाली की जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने समापन को भजनों के जरिए यादगार बना दिया। तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित इस भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतिम शाम भजनों के नाम रही। देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट गायक अनूप जलोटा ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से ऐसा समां बांधा कि मौजूद दर्शक भक्ती में लीन नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। श्री जलोटा ने एक के बाद एक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। ‘ऐसी लागी लगन..., मीरा हो गई मगन...। जैसे कालजयी भजन से उन्होंने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाया। इसके बाद ‘श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया और जग में सुन्दर है.. दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम...ष भजनों के जरिए भत्कों को झुमाया। कई दर्शक भक्ति में लीन होकर साथ-साथ गुनगुनाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। चिट्ठी आई है गाने ने किया भावविभोर... उनकी प्रस्तुति के दौरान पंडाल में बैठी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट और वाह-वाह के नारों से कलाकार का उत्साहवर्धन किया। वहीं उनकी प्रस्तुति बड़े दिनों के बाद हम बे वतनों की याद वतन की मिट्टी आई है चिठ्ठी आई है... दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे... की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं उनकी प्रस्तुति इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कम हो ना.., मेरे मन में राम... तन में राम.. रोम रोम में राम..., दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना...।, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल गजल गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वैशाली - 06 - गुरुवार को वैशाली महोत्सव की आखिरी शाम को भक्ती गीतों की प्रस्तुति देते भजन सम्राट अनूप जलोटा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।