
राजापाकर थाने में प्रखंड के पांच पंचायतों को शामिल किया जाय
राजापाकर, संवाद सूत्र।अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने महुआ थाना के द्वारा अंचल द्वारा विभिन्न कार्यों में प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत व लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में सहयोग नहीं करने पर आक्रोश व...
राजापाकर, संवाद सूत्र। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने महुआ थाना के द्वारा अंचल द्वारा विभिन्न कार्यों में प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत व लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में सहयोग नहीं करने पर आक्रोश व क्षोभ किया है। मालूम हो कि राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में दो पंचायत नारायणपुर बुजुर्ग व लगुरांव विलंदपुर पंचायत महुआ थाना क्षेत्र में पड़ता है और तीन पंचायत मीरपुर पताढ रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई व बेरई पंचायत सराय थाना क्षेत्र में पड़ता है। आठ पंचायत राजापाकर थाना क्षेत्र में पड़ता है। अंचल कार्यालय राजापाकर में शनिवार को आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में नारायणपुर बुजुर्ग व लगुरांव विलंदपुर पंचायत के विभिन्न लोग शिविर में आते हैं जिसमें दो पक्षों में विवाद होने पर महुआ थाने को कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी द्वारा मोबाइल पर या पत्र के द्वारा लिखा जाता है तो महुआ थाने द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

अंचलाधिकारी द्वारा बात करने पर बताया जाता है की विभिन्न कार्य है स्टाफ की कमी है सहित विभिन्न बहाने बनाए जाते हैं जिससे विधि व्यवस्था रखने में भारी परेशानी होती है। वहीं महुआ थाना अंतर्गत पड़ने वाले नारायणनपुर बुजुर्ग व लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में अंचल के अलावे भी कोई घटना दुर्घटना होती है तो समय पर महुआ थाने की पुलिस नहीं पहुंच पाती है इस पर भी स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। पिछले दिनों नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में चोरी की घटना हुई महुआ थाने को सूचना दी गई 112 डायल को भी सूचना दी गई लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महुआ पुलिस के कार्यशैली पर अनेक जनप्रतिनिधियों प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह ,अमरेश कुमार, पंकज कुमार, रंजन सिंहा आदि ने भी आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोनों पंचायतों को राजापाकर थाना क्षेत्र में सम्मिलित करने से लोगों की समस्या का समाधान होगा। राजापाकर थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि बेलकुण्डा चौक पर भी लगने वाले बार-बार जाम में राजापाकर थाने की पुलिस जाकर जाम हटाती है. लेकिन महुआ थाने की पुलिस नहीं पहुंच पाती है। अंचल कार्यालय राजापाकर में प्रत्येक शनिवार को लगने वाले वाले भूमि विवाद निवारण शिविर में भी महुआ थाने की पुलिस पदाधिकारी को उपस्थित रहने के लिए पत्र लिखा जाता है किंतु वे शिविर में नहीं पहुंचते।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


