पूर्व नगर पार्षद मंटू पटेल नहीं रहे,कोनहाराघाट पर हुई अत्येष्टि
लम्बे समय से बीमार चल रहे थे पूर्व नगर पार्षद अमरेश पटेल उर्फ मन्टू पटेल हम लोगों के बीच नहीं रहे। मंगलवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही नगर परिषद सहित पूरे शहर में शोक की लहर...

लम्बे समय से बीमार चल रहे थे मंगलवार को पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस देर शाम कोनहाराघाट पर हुई अत्येष्टि हाजीपुर। निज संवाददातापूर्व नगर पार्षद अमरेश पटेल उर्फ मन्टू पटेल हम लोगों के बीच नहीं रहे। मंगलवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही नगर परिषद सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम स्थानीय कोनहाराघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह,वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल,लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह,जद यू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह,नगर परिषद के पूर्व उप सभापति निकेत कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार,संस्थाकर्मी संजय सिंह,महंथ अर्जुन राय सहित शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कई महीने तक चले इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बताते चले की नगर परिषद की राजनीति में युवा व तेज तर्रार नेता के रूप में मंटु पटेल का नाम जाना जाता था। नगर परिषद के चुनाव में कई टर्म पूर्व निर्विरोध वार्ड पार्षद चुने गए थे। बाद में उनकी पत्नी उस क्षेत्र से चुनाव जीत कर विजयी हासिल की थी। नगर परिषद की राजनीति में स्व. मंटू पटेल की अच्छी पकड़ मानी जाती थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


