Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsAmit Shah s Rally in Mahua Bihar NDA s Development Agenda and Attack on Lalu Family
बिहार की भूमि को बचाने के लिए नीतीश बाबू के सरकार की जरूरत : अमित शाह

बिहार की भूमि को बचाने के लिए नीतीश बाबू के सरकार की जरूरत : अमित शाह

संक्षेप: महुआ विस के सेहान हाईस्कूल में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने लालू परिवार पर बोला हमला बोले कि, बिहार के विकास को और गति देने के लिए फिर से बनाएं एनडीए गठबंधन की सरकार बनवाएं बिहार में एनडीए...

Sun, 2 Nov 2025 06:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

चेहराकलां । सं.सू. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा रविवार की दोपहर वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में थे। महुआ विधानसभा क्षेत्र के सेहान हाईस्कूल परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार पर फिर बार हमला बोला। कहा कि अपराध और गुनाहों से बिहार की भूमि को बचाने के लिए फिर से नितिश बाबू की सरकार की जरूरत है। इसलिए बिहार में विकास को गति देने के लिए फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनवाइए। वे महुआ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के लोजपा (रा) प्रत्याशी संजय सिंह और पातेपुर के भाजपा प्रत्याशी लखेंद्र रौशन के पक्ष में मतदान की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो किसानों को साल में 6000 की जगह 9000 कर देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत लोकतंत्र की धरती वैशाली का नमन करते हुए किया। महुआ स्थित गोविंदपुर सिंघाड़ा शक्तिपीठ दुर्गा माता मंदिर, छतवारा के हनुमान मंदिर, सेहान का श्रीविष्णु मंदिर को प्रणाम किया। वहीं कार्तिक पूर्णिमा की श्रद्धालुओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी। बोले कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास कार्यों की गंगा बहा रखी है। अनेकों सीक्सलेन सड़क का निर्माण करवाया। ओवरब्रिज, मेट्रो, अस्पताल, महुआ में मेडिकल कॉलेज, पीएम आवास योजना, सीतामढ़ी में साढ़े आठ सौ करोड़ की लागत से माता-सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। सीतामढ़ी से अयोध्या जाने-आने के लिए सीधे बंदेभारत ट्रेन चलेगी। इससे बिहार में पर्यटक स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पद फिलहाल खाली नहीं लालू यादव एवं राबड़ी देवी की पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूर्व के जंगलराज को दूर भगाए रखना है। लालू ने अपने शासन काल में रामरथ यात्रा के दौरान समस्तीपुर में लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कराया था। लालू-राबड़ी एवं सोनिया गांधी अपने पुत्र को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जो मतदाताओं के सहयोग से कभी संभव नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री और केंद्र में प्रधानमंत्री का पद खाली ही नहीं है। यहां पर नीतीश कुमार जी और केंद्र में नरेंद्र मोदी हैं। एनडीए गठबंधन की पांचों पांडवों भाजपा, जदयू, रालोमों, लोजपा (आर) एवं हम पार्टी की चट्टानी एकता के साथ जंगलराज को रोककर बिहार में नीतीश बाबू की सरकार बनाने को संकल्पित है। जीविका दीदी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीविका दीदी को 10-10 हजार रुपए दिए हैं। रोजगार को आगे बढ़ाने में जरूरत पड़ी तो दो-दो लाख रुपए लोन देने का काम एनडीए सरकार करेगी। नेशनल पार्क देने का काम एनडीए सरकार करेगी विकास की कड़ी में महुआ विधानसभा क्षेत्र को और आगे बढ़ाने का काम एनडीए सरकार करेगी। सरकार बनवाइए बिहार में 50 हजार के करीब उद्योग धंधे लगेंगे। वैशाली के औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। एक करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी, निजी संस्थानों में नौकरी और रोजगार देने का काम एनडीए सरकार करेगी। जिसका लाभ आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। महुआ में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज बहुत जल्द शुरू की जाएगा। महुआ विधानसभा से एनडीए गठबंधन से लोजपा आर प्रत्याशी संजय सिंह को हेलीकॉप्टर छाप एवं पातेपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखेंद्र रौशन को कमल छाप पर वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। बोले कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाथों को और मजबूत करने के लिए आपलोग हेलिकॉप्टर छाप, कमल छाप, तीर छाप का बटन दबाइए। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, लोजपा आर) के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखेंद्र रौशन, महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश भगत, बृजु गुप्ता, धीरज गुप्ता सहित अन्य शामिल थे। अध्यक्षता सह संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष अजबलाल साह ने किया। चेहराकलां -01- रविवार की दोपहर वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह लोगों का अभिवादन करते हुए साथ में महुआ से लोजपा (आर) प्रत्याशी संजय सिंह और पातेपुर के भाजपा प्रत्याशी लखेंद्र रौशन। चेहराकलां -02- रविवार की दोपहर वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में स्थित सेहान हाईस्कूल में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़।