Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsAmit Shah Addresses Massive Rally in Vaishali Highlights Bihar s Development
बिहार में जंगलराज को रोकने को कटिबध हैं एनडीए रूपी पांडव : अमित शाह

बिहार में जंगलराज को रोकने को कटिबध हैं एनडीए रूपी पांडव : अमित शाह

संक्षेप: केंद्रीय गृहमंत्री बोले, एनडीए का गठबंधन पांच पांडवों की तरह मजबूत होकर उतरा है, जंगलराज को रोककर रहेगा एनडीए सरकार एक करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी और निजी कंपनियों में रोजगार देगी किसान सम्मान...

Sun, 2 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

चेहराकलां/महुआ। हि.टी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की वैशाली के चेहराकलां में थे। महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में सेहान हाईस्कूल परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बोले, वैशाली की महान भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। विश्व को गणराज्य की परिभाषा बताने और समझने वाले लिच्छवी गणराज्य एवं यहां के लोगों को नमस्कार करता हूं। भगवान महावीर और भगवान बुद्ध को मैं प्रणाम करता हूं और इसी के साथ आगे की बात करता हूं। हाजीपुर स्व. रामविलास पासवान की कर्मभूमि है। उन्होंने आपातकाल के बाद रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता था। यह उन्हीं की कर्मभूमि है। बिहार में जब से एनडीए की सरकार आई है, तब से बिहार में विकास हो रहा है और बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विपक्ष को यह बात पच नहीं रही है। इससे पहले बिहार में जंगलराज था। पहले अपहरण होते थे, फिरौती का धंधा होता था। अब बिहार में वही लोग नए चेहरे और नए कपड़ों में आ रहे हैं। उसे रोकना होगा। एनडीए का गठबंधन पांच पांडवों की तरह मजबूत होकर उतरा है। पांडव जंगल राज को रोकने के लिए कटिबध है। जिस महागठबंधन में एकता नहीं है वह बिहार को एक सूत्र में कैसे बांधकर रख सकता है। अमित शाह ने कहा कि 550 सालों से मुगल, उसके बाद अंग्रेज उसके बाद कांग्रेस और लालू-राबड़ी सहित अन्य नेताओं ने राममंदिर बनाने से रोका था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन सबों को तोड़ते हुए 2024 में रामलला का भव्य मंदिर बनवाया। दूसरी ओर सीतामढ़ी में 850 करोड़ रुपए की लागत से माता जानकाी का भव्य मंदिर बनने वाला है। बिहार में कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। वैशाली में 1,243 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाने का फैसला किया गया है। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे जंदाहा, राजापाकार और महुआ के लोगों को फायदा होगा। हमने यहां पर 670 करोड़ से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे बनाया। वैशाली में एक हजार करोड़ की लागत से नया इंडस्ट्रियल एरिया बनाया गया। लाखों करोड़ों का इन्वेस्ट किया गया है। हाजीपुर में 5000 करोड़ रुपये से डबल डेकर पुल बनाया जाएगा। बिदुपुर में सिक्स लेन का पुल बनाया गया। गांधी सेतु का पुनर्निर्माण कराया गया। बेतिया-पटना हाईवे निर्माणाधीन है, आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन है, जो वैशाली से होकर गुजरेगा। नरेंद्र मोदी ने वैशाली को बंदे भारत का भी तोहफा दिया है। मैं लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि आपने बिहार के लिए क्या किया। लालू ने बिहार के लिए सिर्फ चारा घोटाला, लैंड फॉर स्कैम, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला किया है। लालू एंड कंपनी और राहुल एंड कंपनी ने मिलकर 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। बिहार बाढ़ से त्रस्त रहता है, हर साल बाढ़ से काफी नुकसान होता है। इसलिए हमारी सरकार ने कोसी से लेकर गंगा तक, गंगा से लेकर गंडक तक का सिंचाई करने का प्लान तैयार किया है। ताकि बिहार को बाढ़ से मुक्त किया जा सके। कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा, जो इस पर दावा करता है। उसका हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्ट पर हमला कर कुछ लोगों को मारा। नरेंद्र मोदी ने इसका पलटवार करते हुए कुछ ही दिनों में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों का नामो-निशान मिटाया। एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे हमारी सरकार बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को हर माह 5 किलो अनाज मुफ्त में दे रही है। लालू प्रसाद की पार्टी कहती है कि जो नीतीश कुमार ₹10 हजार रुपए दिए हैं, वह वापस ले लेंगे। ऐसा नहीं है। हम कहते हैं जो हमारे प्रत्याशी को जिताएगा उसे 10 हजार नहीं उसे दो लाख रुपए सीधे अकाउंट में भेजे जाएंगे। हमलोगों ने 44 लाख लोगों को घर दिया और अगले 5 साल में 50 लाख लोगों को और घर देने का प्लान है। एक करोड़ 17 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया। एक करोड़ 50 लाख शौचालय बनवाए, 3 करोड़ 53 लाख लोगों को₹5 लाख का स्वास्थ्य खर्च माफ कराया। एक करोड़ 60 लाख लोगों को घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचा। आने वाले समय में एनडीए सरकार एक करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी और निजी कंपनियों में रोजगार देने का काम करेंगे। किसानों को₹ 9 हजार रुपए देने का प्लान तैयार किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को₹9 हजार रुपए देने का प्लान तैयार किए हैं। ओबीसी युवाओं को 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा। 5 हजार से अधिक कुटीर उद्योग में, एक लाख करोड़ रुपए कृषि उद्योग में एवं 5000 करोड़ से नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार स्कूलों का कायाकल्प करेंगे। इसमें से कुछ लालू राबड़ी कर सकते हैं क्या। वह करना भी नहीं चाहते। वे एक ही चीज चाहते हैं कि लालू का बेटा मुख्यमंत्री बने और सोनिया गांधी चाहती है कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं लालू का लड़का मुख्यमंत्री और सोनिया का लड़का पीएम बन सकता है क्या। बिहार में मुख्यमंत्री और दिल्ली में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार बैठे हैं और वहां दिल्ली में नरेंद्र मोदी बैठे हैं। बिहार वाले बताओ मुझे जो अपने बेटे को पीएम और सीएम बनाना चाहता है वह बिहार को आगे बढ़ा सकता है क्या। बिहार को सिर्फ नरेंद्र मोदी और नितीश बाबू ही आगे बढ़ा सकते हैं। यहां 6 तारीख को प्रथम चरण में चुनाव होने वाला है। आप लोग सबसे पहले मतदान कीजिए। उसके बाद जलपान कीजिए। यहां आप लोग ईवीएम का बटन इतना गुस्से से दबाएं की इसका झटका इटली में लगे। अंत में गृहमंत्री अमित शाह ने जय श्री राम और भारत माता की जय और वंदे मारतम का जयघोष करते हुए अपना भाषण समाप्त किया। चेहराकलां -01- रविवार की दोपहर वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह लोगों का अभिवादन करते हुए साथ में महुआ से लोजपा (आर) प्रत्याशी संजय सिंह और पातेपुर के भाजपा प्रत्याशी लखेंद्र रौशन। चेहराकलां -02- रविवार की दोपहर वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां में स्थित सेहान हाईस्कूल में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़। झलकियां... - सभास्थल पर कादो कीचड़, पानी होने के बावजूद लोग उत्साहित होकर पहुंचे और सभा में घंटों बैठकर इंतजार करते रहे - कादो कीचड़ और पानी भरा देख कुछ लोग बाहर ही कुर्सी लगाकर आम के पेड़ के नीचे बैठ गए। - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, एक किलोमीटर दूर रोकी जा रही थी गाड़ियां - अमित शाह के सभास्थल सेहान हाईस्कूल में प्रवेश करने के पहले गेट पर लोगों की जांच की जा रही थी। - काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची, लोगों की जांच होते देखी बोल उठीं। हाय राम इहां त पुलिसवा सब देह के चेकिंग करयछई। - केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर सभास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर उतरा, वहां से चार पहिया वाहन से सभास्थल पर पहुंचे। - हेलीकॉप्टर सभास्थल पर नहीं आने के कारण कुछ महिलाएं बोल उठीं, हेलीकॉप्टरबा त दिखाइए ना देली।