पटना से शव लेकर जा रहा एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराया, तीन घायल
हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को पटना से शव लेकर जा रहे तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गया। जिससे तीन व्यक्ति घायल...

हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को पटना से शव लेकर जा रहे तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गया। जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ देर के लिए हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का इलाज किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिले के नारायण पीपर गांव निवासी रामदेव यादव के 48 वर्ष से पुत्र बलराम यादव,रामविलास यादव के 40 वर्षीय पुत्र गनौर यादव एवं पंकज कुमार के रूप में हुए है। घटना के संबंध में घायल बलराम यादव ने सदर अस्पताल में बताया कि पटना एम्स में करीब 10 दिन पहले अपने सरहज को इलाज के लिए भर्ती करवाए थे। बुधवार की रात्रि इलाज के दौरान उनका मौत हो गया। पटना एम्स से एम्बुलेंस पर शव लेकर बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान चकसिकंदर में एंबुलेंस डिवाइडर में टकरा गया। हम लोग को जब नींद खुली तो एंबुलेंस चालक मौके से फरार था। बलराम ने बताया कि दूसरे एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को गांव ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हाजीपुर-10-गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज करते घायल।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




