पंचायत समिति योजना में भारी अनियमिता डीएम को दिया ज्ञापन
भगवानपुर प्रखंड में पंचायत समिति योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सिंह ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आवेदन दिया है जिसमें प्रखंड प्रमुख और अन्य अधिकारियों पर 80...

भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर प्रखंड में पंचायत समिति योजना में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सिंह आदि सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षरित एक आवेदन पंचायती राज आयुक्त तिरहुत प्रमंडल,डीएम को देकर मामले की जांच पड़ताल कराकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। आवेदन में प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान, बीडीओ डॉ.आनंद मोहन एवं पंचायती राज पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह पर आरोप लगाया गया है की मिली भगत से बिना जिम पोर्टल खोले हुए दस पंचायतों में करीब 80 लाख रुपए का योजना खोलकर रुपए की निकासी कर ली गई है।
उक्त योजनाओं का कार्य संपादन लोकल वेंडरों से कराया गया है। जिसमें गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। आवेदन का प्रतिलिपी पंचायती राज पदाधिकारी आदि पदाधिकारियों को दी गई है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सिंह के अलावे नूतन कुमारी, सविता देवी, ममता कुमारी, राज कुमार, प्रवीण कुमार, मुन्नी देवी, राजू कुमार, मीना देवी, सुंदरी देवी, विभा कुमारी का नाम शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




