Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsAllegations of Insensitivity and Refusal to Treat Injured Woman at Mahnar Health Center
महनार सीएचसी में घायल महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप

महनार सीएचसी में घायल महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप

संक्षेप:

महनार,संवाद सूत्र। महनार सीएचसी में घायल महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोपमहनार सीएचसी में घायल महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोपमहनार सीएचसी में घायल महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार का...

Nov 19, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार,संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में इलाज कराने पहुंची एक घायल महिला के साथ असंवेदनशील और अमर्यादित व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। मंगलवार को परिवारिक विवाद में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने न केवल उसका उपचार करने से मना किया,बल्कि राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अपमानित भी किया। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। लावापुर नारायण पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी सुमन देवी ने बताया कि उनके देवर मुकेश पासवान ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जख्मी हालत में जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचीं तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया। पीड़िता ने कहा कि मैं दर्द से कराह रही थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि हम तुम्हारा इलाज नहीं कर सकते। जाओ,नीतीश कुमार से इलाज करवाओ। यह सुनकर मैं हैरान रह गई। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर बढ़ती प्रतिक्रिया के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अलका ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉ.अलका ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया गया है। जांच में जो भी स्वास्थ्यकर्मी या डॉक्टर दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महनार-03-इलाज से मना करने का आरोप लगाती पीड़िता सुमन देवी)