Hajipur News: महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: राजापाकर उत्तरी पंचायत की असलमी बेगम ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री चांदनी खातून के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि चचेरी पतोहु ने उसे घर से बुलाकर ले गई और फिर वापस नहीं आई। परिवार ने कई जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने कानूनी कार्रवाई की गुजारिश की है।

Hajipur News: महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Hajipur News: राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 मस्जिद टोला पश्चिमी निवासी असलमी बेगम शौहर मोहम्मद अफरोज ने पुत्री के अपहरण को लेकर राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि हमारी पुत्री‌ 23 वर्षीया चांदनी खातून को चचेरी पतोहु चांदनी खातून पति मोहम्मद आमिर ने घर से बुलाकर राजापाकर बाजार ले गई थी एवं देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। उसके बाद इधर-उधर खोजबीन की सगे संबंधी के यहां भी पता किया लेकिन वह नहीं मिली। चांदनी खातून से पूछी की हमारी पुत्री कहां है तब बोली कि हम नहीं जानते हैं। खोजबीन के दौरान में ही पता चला है कि चांदनी खातून पति मोहम्मद आमिर, मोहम्मद राजा पिता मोहम्मद गुडेन सहित 7 लोगों ने सभी निवासी गांव राजापाकर पश्चिम टोला मस्जिद के पास वार्ड नंबर 11 वैशाली ने हमारी पुत्री चांदनी खातून को शादी करने व गलत कार्य करने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है और कहीं अन्यत्र छिपाकर रखे हुए हैं।

मोहम्मद राजा का मोबाइल नंबर भी आवेदन में दर्ज है। आवेदन में जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की गुजारिश की गई है। -संतोष वर्मा

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज