सामान लदे पिकअप के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

Apr 21, 2026 03:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ में सोमवार की सुबह पिकअप के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, अक्षय तृतीया के मौके पर महुआ बाजार में महिलाओं की भीड़ देखी गई, लेकिन महंगाई के कारण सोने-चांदी की बिक्री कम हुई। लोग धातु के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में लगे रहे।

सामान लदे पिकअप के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

महुआ। पिकअप के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सोमवार की तड़के महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास घटी। शुक्र था कि पोल पर करंट प्रवाहित तार नहीं लगी थी। महुआ की तरफ से पटना जा रहे पिकअप चालक को झपकी लग गई। जिसके कारण गाड़ी असंतुलित होकर पोल से टकरा गई। जिसमें गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पोल टूटकर कई भागों में बिखर गया। घनश्याम कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गई। अक्षय तृतीया पर खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार महुआ। अक्षय तृतीया को लेकर सोमवार को खरीदारों की भीड़ से महुआ सहित आसपास के बाजार गुलजार रहा।

खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। महंगाई के कारण इस बार सोने चांदी की खरीदारी लोगों ने बहुत कम की। इसके बदले में धातु के बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें। महुआ बाजार में तो सुबह से ही खरीदारों की भीड़ हुई। जिसके कारण दुकानदारों ने अपनी दुकान को सजा कर रखा। लोगों ने बताया कि अक्षय तृतीया पर धातु के समान खरीदना शुभ माना जाता है। इससे धन्य धान्य की बढ़ोतरी होती है। ब्रेकर से बचने को लेकर आमने-सामने बाइको में हुई टक्कर महुआ। सड़क पर बने एक साथ कई ब्रेकर से बचाने को लेकर दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यह घटना सोमवार कि अहले सुबह महुआ मंगरु चौक से पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर बोअरिया स्कूल के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ के बाइक सवार दो लोग इमादपुर जा रहे थे। इस बीच उक्त जगह पर एक साथ बने चार ब्रेकर को बचाने को लेकर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल महुआ। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सोमवार को पूर्वा हवा चलने के कारण उमस की गर्मी हुई। जिसके कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। इसी में बिजली भी धोखा दी। लोगों ने बताया कि पूर्वा हवा चलने के कारण गर्मी में उमस होती है। जिसके कारण अधिक पसीने निकलते हैं। इस गर्मी में बिजली की खपत अधिक बढ़ जाने के कारण अब लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। गांव में तो लोग पेड़ के नीचे और बगीचे में बैठकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते हैं। तेज लग्न के कारण नाई पुरोहित मिलना मुश्किल महुआ। तेज लग्न होने के कारण इस समय नाई पुरोहित का मिलना मुश्किल हो रहा है। एक पुरोहित के जिम्में एक दिन में कई सदियां निर्भर होती है। जिसके कारण वर वधु पक्ष को परेशानी आ रही है। सोमवार को तो तेज लग्न के कारण नाई पुरोहित का मिलना भी मुश्किल हुआ। इधर हलुवाई, कारीगर, टेंट समियाना संचालक, आर्केस्ट्रा ट्रॉली, बैंड, वीडियो कैमरा आदि की मांग काफी बढ़ गई है। बाबा भूइंया दरबार में दुग्धाभिषेक को उमड़ी भीड़ महुआ। बाबा बसावन भूइंया स्थान पानापुर लंगा में सोमवार को दुर्गाभिषेक के लिए पशुपालकों की भारी भीड़ उमड़ी। दिन सोमवार और अक्षय तृतीया होने के कारण काफी संख्या में पशुपालक पहुंचे और बाबा को दूध चढ़कर पशुओं को निरोग होने की मन्नत मांगी। महुआ हाजीपुर मार्ग से पशुपालक दूध लेकर मृदंग की थाप और पारंपरिक गीत गाते बाबा दरबार के लिए निकले। जिस मार्ग मृदंग की थाप और पारंपरिक गीत से गूंजायमान रहा। बाबा भूइंया पशुपालकों के लिए आस्था और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।