एलपीजी सिलेंडर वितरण पर हो रही निगरानी,1487 सिलेंडरों की हुई डिलीवरी
900 शिकायतों का किया गया निवारण एलपीजी सिलेंडर वितरण पर हो रही निगरानी,1487 सिलेंडरों की हुई डिलीवरी एलपीजी सिलेंडर वितरण पर हो रही निगरानी,1487 सिलेंडरों की हुई डिलीवरी

900 शिकायतों का किया गया निवारण घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक प्रयोग की कड़ाई से हो रही जांच हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह स्वयं आपूर्ति व्यवस्था की प्रतिदिन जानकारी ले रही हैं। बताया गया है कि 19 अप्रैल 2026 को जिले में 11,208 बुकिंग दर्ज की गई थी, जिसके विरुद्ध उपभोक्ताओं के बीच 14,087 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के औसतन 04 दिनों के अंतराल में उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। इसे और कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार,जिले में कुल 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कुल 8,06,738 एलपीजी उपभोक्ता हैं,जिनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ता शामिल हैं। प्रशासन द्वारा इतने बड़े नेटवर्क की लगातार मॉनिटरिंग कर आपूर्ति को सुचारु बनाए रखा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर कालाबाजारी, ओवर चार्जिंग एवं घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारी गैस एजेंसियों की जांच कर रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय किया गया है। अब तक प्राप्त 929 शिकायतों में से 900 का समाधान कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


