ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरराघोपुर में घर से 35 किलो गांजा बरामद

राघोपुर में घर से 35 किलो गांजा बरामद

रुस्तमपुर ओपी थाना की पुलिस ने रुस्तमपुर पंचायत गांव पुरुषोत्तमपुर से मंगलवार की शाम 7:30 बजे एक घर में छापामारी कर लगभग 35 किलो गांजा बरामद...

राघोपुर में घर से 35 किलो गांजा बरामद
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 22 Aug 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

रुस्तमपुर ओपी थाना की पुलिस ने रुस्तमपुर पंचायत गांव पुरुषोत्तमपुर से मंगलवार की शाम 7:30 बजे एक घर में छापामारी कर लगभग 35 किलो गांजा बरामद किया। गांजा की कीमत बाजार में 1 लाख 80 हजार रुपया है। इस संबंध में ओपी थाना प्रभारी विष्णुदेव दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरुषोत्तमपुर निवासी विनोद राय के घर पर गांजा तस्कर गांजा खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर विनोद राय के घर छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगते ही गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया एवं सभी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। छापेमारी के दौरान घर से पुलिस ने 35 किलो गांजा जप्त किया। ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें