बिजनेस न्यूज.... डॉ सीवी रमन विवि के 34 छात्रों का कैंपस चयन

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर में डॉ. सीवी रमन विवि में आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स और डेल्हीवरी ने 34 विद्यार्थियों का चयन किया। मैक्लियोड्स ने 26 और डेल्हीवरी ने 8 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को औसतन तीन लाख रुपये वार्षिक वेतन का प्रस्ताव दिया गया।

बिजनेस न्यूज.... डॉ सीवी रमन विवि के 34 छात्रों का कैंपस चयन

हाजीपुर। सं.सू. डॉ. सीवी रमन विवि में आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दो प्रतिष्ठित कंपनियों मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड एवं डेल्हीवरी लिमिटेड ने 34 विद्यार्थियों का चयन किया। कैंपस चयन के दौरान मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र (मानव संसाधन प्रबंधक) एवं विकास छेत्री (वरिष्ठ प्रबंधक) ने डिप्लोमा मैकेनिकल तथा डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल शाखा के कुल 26 विद्यार्थियों का चयन किया। वहीं डेल्हीवरी लिमिटेड की ओर से पायल कुमारी (मानव संसाधन प्रतिनिधि) एवं गौरव वर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक) ने 8 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को औसतन तीन लाख रुपये वार्षिक वेतनमान का प्रस्ताव प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) ब्रिजेश सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रतिफल है। आगामी दिनों में विवि में अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों, सक्सेस नंबर लिमिटेड तथा बर्जर पेंट्स लिमिटेड की ओर से भी कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। फोटो :- डॉ सी वी रमण यूनिवर्सिटी के सभी चयनित छात्र रजिस्ट्रार ब्रजेश सिंह के साथ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।