ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरहाजीपुर:मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

हाजीपुर:मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

बिहार के हाजीपुर में बुधवार की दोपहर करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गम्भीर से घायल हो गए। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मूर्ति...

हाजीपुर:मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 24 Jan 2018 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के हाजीपुर में बुधवार की दोपहर करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गम्भीर से घायल हो गए। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मूर्ति के विसर्जन के लिए लोग तैयारी कर रहे थे।

इसके लिए एक ठेला पर डीजे और लाउडस्पीकर का चोंगा बांधा जा रहा था। सड़क के एक किनारे कुछ गिट्टी गिरा हुआ था। उसी पर ठेले का एक चक्का था। डीजे बांधने के दौरान लोहे का रॉड ऊपर गुजर रहे तार के संपर्क में आ गया। जिससे करंट नीचे तक पूरे ठेले में आ गया जिससे उसके संपर्क में आये आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे में ठेला चालक और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल है।

घायलों में दो की मौत सदर अस्पताल में हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत एक प्राइवेट अस्पताल में हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने जैसे- तैसे मूर्ति विसर्जन किया। सूचना के बाद बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें