नौलखा मंदिर में ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण

नौलखा मंदिर में ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण

संक्षेप:

31 जनवरी को तिरुपति बालाजी के तर्ज पर भगवान श्री वेंकटेश्वर एवं माता पद्मावती का कल्याण महोत्सव होगा नेपाल के जनकपुर काठमांडू के संत और अंतर्राष्ट्रीय संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का...

Dec 12, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। सं.सू. गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मंदिर में 27वें श्री ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण हुआ। इसके साथ ही महायज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार झा, मुख्य संरक्षक डॉक्टर दामोदर सिंह, सचिव रमाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष मदनजीत सिंह, स्वागत अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी, पाठशालाध्यक्ष भोला सिंह, प्रचार मंत्री सोहन नारायण राय, यज्ञ शाला प्रभारी एवं स्वयंसेवक अशोक कुमार, मोनू कुमार झा, नरेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुमार गौतम, पंडित शिव नारायण शास्त्री, पंडित पवन शास्त्री को बनाया गया। इस अवसर पर स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने समस्त श्रद्धालु श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह 27 वां महायज्ञ संपन्न होने जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्यक्रम में नेपाल के जनकपुर काठमांडू के संत एवं अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का आगमन होगा। इसमें प्रतिदिन प्रवचन रासलीला एवं रथ यात्रा का कार्यक्रम होगा। बंगाल की कीर्तन मंडलियों के द्वारा गौरांग कीर्तन एवं लीला भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के रहने एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। प्रतिदिन भगवान अपने रथ में बैठकर विथी भ्रमण करेंगे। महायज्ञ की जलयात्रा 27 जनवरी 2025 को होगी। 29 जनवरी 2026 को श्री वैष्णव सम्मेलन 30 जनवरी को यात्रा सोनपुर से हाजीपुर तक होगा। जिसमें पांच बैंड बाजा, हाथी घोड़ा एवं हाथियों पर बैठे विभिन्न लीलाओं का दर्शन होगा। दिनांक 31 जनवरी को तिरुपति बालाजी के तर्ज पर भगवान श्री वेंकटेश्वर एवं माता पद्मावती का कल्याण महोत्सव होगा। 1 फरवरी को पूर्णाहुति होगी। हाजीपुर -01- गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मंदिर में 27वें श्री ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी बैठक में उपस्थित स्वामी लक्ष्मणाचार्य और अन्य लोग।