ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुर‘हर परिसर हरा परिसर विभिन्न जगहों पर लगेंगे 2500 पौधे

‘हर परिसर हरा परिसर विभिन्न जगहों पर लगेंगे 2500 पौधे

वन प्रमंडल 21 जुलाई से पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत वन महोत्सव, हर परिसर, हरा परिसर एवं नमामि गंगे महोत्सव एवं वनरोपन महोत्सव कार्यक्रम पर जिले के विभिन्न स्थानों पर 2,750 पौधा रोपन किया जाएगा। यह...

‘हर परिसर हरा परिसर विभिन्न जगहों पर लगेंगे 2500 पौधे
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरMon, 16 Jul 2018 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

वन प्रमंडल 21 जुलाई से पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत वन महोत्सव, हर परिसर, हरा परिसर एवं नमामि गंगे महोत्सव एवं वनरोपन महोत्सव कार्यक्रम पर जिले के विभिन्न स्थानों पर 2,750 पौधा रोपन किया जाएगा। यह जानकारी वैशाली जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी नंद कुमार मांझी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 21 से 25 जुलाई तक वन महोत्सव, हर परिसर, हरा परिसर नमामि गंगे महोत्सव एवं विभागीय वनरोपन महोत्सवों पर आयोजित कार्यक्रम तिथिवार निर्धारित की गई।

उन्होंने निर्धारित तिथि के प्रथम दिन 21 जुलाई को जढुआ के नवादा चौक स्थित गुरुकुल विद्यापीठ परिसर में 250 पौधा, 23 जुलाई को राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर स्थित शिवनन्दन गया उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपन एवं वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया कि 27 जुलाई को भगवानपुर स्थित डॉ. सीवी विश्वविद्यालय परिसर में 300 पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह ‘हर परिसर हरा परिसर के तहत पथ तट योजना के अंतर्गत देसरी के शिव प्रसाद सिंगेश्वर महाविद्यालय जफराबाद उफरौल में 26 जुलाई को 150 पौधा रोपन होगा। 24 जुलाई को हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग पर 50 एवं 25 जुलाई को जढुआ बाजार समिति में 300 पौधा लगाने का निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें