
विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति
राजापाकर के बेलकुंडा गांव में शारदा ज्ञान निकेतन का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह और मुखिया बेबी देवी ने किया। छात्रों ने भव्य प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य, गीत और जूडो कराटे के प्रदर्शन शामिल थे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
राजापाकर, संवाद सूत्र। प्रखंड के बेलकुंडा गांव स्थित शारदा ज्ञान निकेतन के परिसर में विद्यालय का 20 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम व उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का दीप जलाकर उदघाटन विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह व नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया बेबी देवी विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार के समूह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सभी निजी विद्यालयों के संचालक एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। विद्यालय के वर्ग नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के सभी छात्र छात्राओं ने एक से एक मनमोहक प्रस्तुति राष्ट्रगान भक्तिगान नृत्य लोकगीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वर्ग यूकेजी के छात्र आयांश भारद्वाज के टीम द्वारा स्टेज पर लूंगी डांस का शानदार परफॉर्मेंस दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों के इस तरह प्रदर्शन पर छात्राओं एवं अभिभावको ने तालिया से स्वागत किया। डांडिया नृत्य वर्ग 08 के शालिनी कुमारी के समूह द्वारा किया गया। वही जूडो कराटे से संबंधित विभिन्न पदों को दिखाया गया की छात्रा अपनी रक्षा किस तरह कर सकती हैं। मौके पर उपस्थित डायरेक्टर अमरेश कुमार सिंह, कुमार सौरभ, पप्पू कुमार, अमित कुमार ,अरविंद कुमार सिंह, बेबी देवी, सुबोध कुमार सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार, ज्योति शर्मा विद्यालय के सभी छात्र छात्रा शिक्षक शिक्षिका सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद हुए। राजापाकर-01-बुधवार को दीप जलाकर उदघाटन विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह व नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया बेबी देवी विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार करते हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




