Hindi NewsBihar NewsHajipur News20-Year-Old Youth Shot Dead in Mahisaur Investigation Underway

फोन कर घर से बुलाया और गोली मारकर कर दी हत्या

गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे घर पर मौजूद शिवम् कुमार सिंह को फोनकर बुलाया था हत्यारों ने गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, पास जाकर देखा तो खून से लथपथ शिवम् जमीन पर गिरा पड़ा था जब तक लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 17 Aug 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
फोन कर घर से बुलाया और गोली मारकर कर दी हत्या

जंदाहा । सं.सू. प्रखंड के महिसौर थाना के हरप्रसाद पंचायत के मरई गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक मरई निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र शिवम् कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिवम् कुमार सिंह गुरुवार की देर शाम अपने घर पर ही था। इसी बीच देर शाम करीब आठ बजे किसी ने फोन किया और उसे बुलाया। वह अपने घर के पास स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले मेला स्थल के पास पहुंचा। उसके जाने के कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने पास जाकर देखा तो खून से लथपथ शिवम् जमीन पर गिरा पड़ा था। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ब्रह्मस्थान के मेला स्थल के पास शिवम् कुमार सिंह जमीन पर गिरा पड़ा था। लोगों ने पाया कि दो गोली मारी गई थी। काफी खून बह गया था। जब तक लोग उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी करते तब तक उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर महिसौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा घटना की गहन जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान ही पुलिस ने घटनास्थल से एक बुलेट बाइक बरामद की। जिसे महिसौर थाना की पुलिस ने कब्जे में लिया और थाने लेकर गई। इस दौरान घटना की सूचना पर एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार एवं जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के कारण को लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा घटना को लेकर आक्रोशित लोगों को पुलिस ने काफी समझा बुझाकर शांत किया और शव को गुरुवार की देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। एक बहन है जो छोटी है। घटना के मामले में जहां स्थानीय स्तर पर घटना के कारण को लेकर लोग कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। वहीं पुलिस मृत युवक के स्वजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने पर ही घटना के मामले में कुछ भी बताने की बात कर रही है। अपने स्तर से मामले की जांच कर रही पुलिस ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृत युवक के स्वजन लिखित आवेदन देंगे और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तब घटना के कारणों का खुलासा हो सकता है। तत्काल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर मृतक के घर पहुंचे जिला पार्षद विभा देवी, समाजसेवी सनोज कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया विनोद कुमार, समाजसेवी रामानंद पांडे, सुरेश प्रसाद सिंह आदि के अलावा सगे संबंधी एवं ग्रामीण शोक संतप्त स्वजनों को संभालने के प्रयास में लगे हैं। जंदाहा -02- युवक की गोलीमारकर हत्या के बाद रोते बिलखते मृत युवक की मां को संभालने में लगी पड़ोस की महिलाएं। मृत युवक की फाइल फोटो