Hajipur News: नाबालिग लड़की से जबर्दस्ती के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Hajipur News: कटहरा थाने के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ जबर्दस्ती का प्रयास हुआ। गांव के युवक ने लड़की को परेशान किया और मामा-मामी की अनुपस्थिति में घर में घुसकर हमला किया। लड़की ने चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे युवक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hajipur News: कटहरा थाने के एक गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से जबर्दस्ती के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि नाबालिग लड़की गोरौल थाने के एक गांव की रहने वाली है। यहां वह अपने ननिहाल में रहकर करीब 13 वर्षों से मामा-मामी की देखरेख में पढ़ाई-लिखाई कर रही है। इधर एक माह से बगलगीर युवक शिवशंकर साह परेशान करते आ रहा है। मामा-मामी की अनुपस्थिति में घर में पढ़ रही थी कि शिवशंकर साह घर में घुसकर जबर्दस्ती का प्रयास करने लगा। विरोध कर चिल्लाने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।
चिल्लाने पर ग्रामीणों को जुटते देख शिवशंकर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। लड़की के फर्दबयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। -अशोक कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


